पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

by

ऊना, 16 जून – उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल 86 प्रतिशत लाभार्थियों का ही सत्यापन पूर्ण हुआ है। उन्होंने बताया कि शेष बचे 14 प्रतिशत लाभार्थियों को आगामी किश्त उनका ईकेवाईसी प्रमाणीकरण सत्यापन होने के उपरांत ही जारी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों का भूमि रिकाॅर्ड पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है वे भी संबंधित पटवारी के माध्यम से अपना रिकाॅर्ड पोर्टल पर अपलोड करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी अपना बैंक खाता भी आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व बैंक खाता आधार से लिंक होने के उपरांत ही लाभार्थी पीएम किसान योजना की आगामी किश्त का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले आगामी बजट में दिखेगी आत्मनिर्भर एवं समृद्ध हिमाचल की झलक

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम चौपाल में भाग लेते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन की भावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल की न्यूनतम फीस 50 से लेकर 500 रुपये तक निर्धारित : इंतकाल की दरों में वृद्धि से अनुमानित 12 से लेकर 15 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना

हमीरपुर : राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में सभी पात्र लोगों के बनेंगे पक्के मकान

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 फरवरी. नगर निगम ऊना के गठन के बाद अब क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर, नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों के...
Translate »
error: Content is protected !!