पीएम मोदी ने देश से कहा : अब पाकिस्तान से बात PoK और आतंकवाद पर ही होगी

by

नई दिल्ली । आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एलान किया है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंक8 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर होगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, व्यापार और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

पीएम मोदी ने इंडस वॉटर ट्रीटी पर भारत के स्टैंड को एक बार फिर दोहराते हुए कहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. यानी पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल सिंधि पर रोक लगाने के फैसले पर भारत कायम रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग से डरेगा नहीं. पाकिस्तान की तरफ से आए दिन दी जाने वाली न्यूक्लियर धमकियों पर प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारत इस तरह की किसी भी धमकी से डरेगा नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अभी सिर्फ आतंकी संगठनों पर कार्रवाई को स्थगित किया है. आने वाले समय में अगर आतंकवादियों ने कोई दुस्साहस करने की कोशिश की तो भारत की सेनाएं ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।

देश को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने देश की मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ने की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने आतंकियों के हेडक्वॉर्टर्स को उजाड़ कर रख दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया . छुट्टियां मना रहे मासूमों को धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने मार डालना, आतंकवाद का वीभत्स चेहरा था. उन्होंने कहा कि ये आतंकी हमला देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश थी. लेकिन भारत की सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक अटैक किया और उन्हें ध्वस्त कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण पाकिस्तान का नाम लेकर उसकी बखिया उधेड़ी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पालता आ रहा है, इस बात को अब दुनिया जान चुकी है. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को अब अलग-अलग नहीं देखा जाएगा।

पीएम मोदी ने अपना संबोधन देश की सेना को शुक्रिया अदा करते हुए किया. उन्होंने कहा कि सैनिकों की वीरता, साहस और पराक्रम देश की हर माता-बहनों को समर्पित है. पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना के बाद हर किसी ने एक स्वर में कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसके बाद सरकार की तरफ से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेना को पूरी छूट दी गई और सेना ने आतंकियों की कमर तोड़ दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की एयरफोर्स ने पाकिस्तानी सेना को जो नुकसान पहुंचाया, उसकी भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन्स के जरिए हमला करने की नाकाम कोशिश की. बदले में भारत की सेना ने पाकिस्तान की एयरफोर्स को बुरी तरफ क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मजारी में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

गढ़शंकर । गांव मजारी श्री राम जन सेवा क्लब के संस्थापक डॉ महिंदर अंगार और नौजवान सभा मजारी कोकोवाल के सदस्य दुआरा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। जिसमें सैकड़ो लोगो दुआरा ठंडे मीठे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
Translate »
error: Content is protected !!