पीठासीन व सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण पट्टा का आईटीआई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ प्रशिक्षण

by

पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : पंचायत चुनावों के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने दून के पट्टा स्थित आईटीआई हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वोटर डे मैनेजमेंट सिस्टम तथा वेल्ट बाक्स ट्रेकिंग सिस्टम संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 65 पीठासीन अधिकारियों एवं 12 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस यूजर्स तथा कंट्रोल रूम प्रभारी भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस का संचालन सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से किया गया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीओ-कम-रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी को विस्तारपूर्वक अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट किया तथा सिस्टम के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अब वैलेट पेपर की ट्रैकिंग भी ईवीएम मशीनों की तर्ज पर की जाएगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निगरानी एवं सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। अधिकारियों को मतदान दिवस प्रबंधन प्रणाली, सामग्री प्रबंधन एवं ट्रैकिंग प्रणाली के सफल संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर पट्टा मेहलोग के बीडीओ कुलदीप सिहं भी उपिस्थत रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम ने कहा ऊना की कर्मो देवी से , आपके नाम में ही कर्म और सही मायने में आप कर्मयोगी

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका ऊना : 6 सितंबर- पीएम वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में जिला ऊना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी उन छह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने की चीन से की बात…अब क्या होगा आगे?

नई दिल्ली ।   भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने नापाक साजिश करते हुए फिर से ड्रोन हमले कर दिए। इन हमलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28560 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 गिरफ्तार : नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही : SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर

ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरदेव सिंह कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!