28560 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 गिरफ्तार : नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही : SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर

by

ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है।
ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है। इस मामले में पकड़े आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक मान सिंह निवासी वार्ड-6 गगरेट तहसील घनारी ऊना व महशु उर्फ हिमांशु निवासी गांव बरनडा तहसील नूरपुर कांगड़ा के तौर पर हुई। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कहां से नशीले कैप्सूल की इतनी बड़ी खेप लेकर आए और कहां जा रहे थे।
SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कहा कि नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है, जो चिंता का बड़ा कारण : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला :दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर स्थाई नीति ना होने से अध्यापक वहां जाने से कतराते हैं। जिस वजह से स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी चल रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
Translate »
error: Content is protected !!