पीने के पानी की पाईप लाईनें में हो रही लीकेज पर ही डाल दिया प्रीमिकस, करीव छे किलोमीटर सडक़ में ही चार से पांच जगह लीकेज

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी की करीव तेरह करोड़ की लागत से बनाई जा रही सडक़ की गुणवत्ता का ध्यान अधिकारी कितना रख रहे है। जिसकी पोल पीने के पानी की लीकेज के ऊपर ही प्रीमैकस डालने से साफ हो जाती है और अधिकारी कह रहे सभी कुछ ठीक चल रहा है।
गत तीन वर्ष से बदतर हालत सडक़ से गुजरने वाले ईलाका वासियों व हिमाचल प्रदेश के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जाने वाले लोगो ने हद से ज्यादा परेशानियों को झेला। लेकिन अव जव गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी (हिमाचल प्रदेश) की सीमा तक सडक़ करीव तरह करोड़ की लागत से बननी शुरू हुई तो सभी को लगने लगे कि अव अच्छी सडक़ बनने के बाद उनकी परेशानियों का अंत हो जाएगा। लेकिन अव हालात यह है कि अभी तक बनी करीव छे किलोमीटर सडक़ पर प्रीमिकस डाला गया है और चार से पांच जगह पर बाटर सप्लाई की पाईप लाईनें लीक करती है और बिना लीकेज ठीक किए प्रीमिकस डाल दिया गया। लीकेज से निकलता पानी डाले गए प्रीमिकस के ऊपर आकर निकलता है।
इस संबंध लोगो ने कई बार अधिकारियों को बताया कि लेकिन अभी तक मामला जस का तस बना हुया है। अगर शीध्र इन लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में सडक़ पर लीकेज वाली जगहों पर गड्डे बन जाएगे और सरकार दुारा सडक़ के निर्माण के लिए जारी की गई राशि के बावजूद सडक़ के निर्माण कार्यो पर नजर रखने वाले अधिकारियों दुारा आखें मूंदे होने से सडक़ कितनी बढ़ीया क्वालिटी की बन कर तैयार होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एसडीओ बलिंद्र कुमार ने संपर्क करने पर कहा कि सडक़ के निर्माण में बढ़ीयां किसम का मटीरियल तय मानको के मुताविक किया जा रहा है। यहां पर लीकेज है वहां पर लीकेज ठीक करवा कर दुबारा प्रीमिकस डालवा दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में 6 अहम बिल पास, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज संपन्न हो गया। सत्र का आयोजन प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। सत्र के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

DSP गिरफ्तार, पंचकूला में था तैनात : अग्रिम जमानत खारिज होने पर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा, हिसार SIT ने पकड़ा

पंचकूला : हरियाणा पुलिस के DSP प्रदीप कुमार यादव काे हिसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। DSP पर हिसार के मिर्जापुर चौक के पास द विकास मार्ग वेलफेयर सोसाइटी...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!