पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस

by

जिला मजिस्ट्रेट ने पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने पर लगाई पाबंदी
होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने जिले में घरों के आंगन, थड़ों व गाडिय़ों को धोने , प्लांटों में अनाधिकृत वाटर सप्लाई का कनेक्शन कर सब्जियां आदि को लगाने, निर्माण कार्य के लिए पीने वाला पानी प्रयोग करने पर पाबंदी लगा दी है। फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी इस आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले में कुछ व्यक्तियों की ओर से अपने घरों के आंगन, थड़े व गाडिय़ों को धोने, प्लांटों में अनाधिकृत वाटर सप्लाई का कनेक्शन कर सब्जियां आदि को पानी देन से पीने वाले पानी का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण गर्मियों के मौसम में पीने वाले पानी की किल्लत की हमेशा संभावना बन रहती है, इस लिए पीने वाले पानी के दुरुपयोग पर पाबंदी लगाना जरुरी है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप हंस ने कहा कि नगर निगम की ओर से एक पैट्रोलिंग पार्टी का भी गठन किया गया है व यह पार्टी शहर में लगातार घूमेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस दौरान जो व्यक्ति अपने घरों के आंगन, थड़े, गाडिय़ों व प्लांटों के अंदर सब्जियां आदि को पीने वाले पानी से धोते या पानी लगाते सामने आए, तो उन व्यक्तियों को नगर निगम की ओर से जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति की ओर से बार-बार पीने वाले पानी का दुरुपयोग किया जाता है, तो उसका कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए आरएमपीआई  दोआबा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को जालंधर में होगा : राम जी दास चौहान

गढ़शंकर। भारतीय इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया इकाई गारशंकर की बैठक कॉमरेड देविंदर राणा की अध्यक्षता में गांधी पार्क गारशंकर में हुई । देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिला कमेटी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के पांच विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया

माहिलपुर – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के कंप्यूटर विभाग के छह विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा संस्थान का...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छतर सिंह ठाकुर को 60 मिले हजार वोट : छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!