पीड़ित रघुबीर सिंह का हाल जानने पहुंचे डीसी, 10 हजार की आर्थिक मदद भी दी , शीघ्र पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाला जाएगा

by

ऊना: हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाल गांव भदसाली हार के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह गत एक वर्ष से टांग में गंभीर घाव होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। राघव शर्मा ने रघुबीर सिंह के घर पहंचकर कर उनका कुशलक्षेम जाना और पीड़ित को ईलाज हेतू 10 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। रघुबीर सिंह जर्जर मकान में रह रहे है। इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाले जाए। उन्होंने कहा कि रघुबीर सिंह के पुराने मकान के लिए रास्ता भी शीघ्र बनाया जाएगा। रघुबीर सिंह का ईलान वर्तमान में टांडा मेडिकल काॅलेज से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के घाव के सैंपल लेकर लैबोरेटरी में भेजे गए हंै ताकि पता लग सके पीड़ित किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित है और उसका ईलाज समय रहते किया जा सके। उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी दर्शना देवी देखभाल कर रही है तथा मनरेगा में काम करके अपना घर का खर्च चला रही है। उन्होंने बताया कि दर्शना देवी को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की सभी रिपोर्ट आने के पश्चात ईलाज सुनिश्चित करवाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!