पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल पहली अक्टूबर को 

by
गढ़शंकर, 28 सितंबर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर एन.पी.एस. पीड़ित कर्मचारी 1 अक्टूबर को होशियारपुर में जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और पुरानी पेंशन बहाल न होने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए गवर्गनमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर-1 के अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, जीटीयू के महासचिव राज कुमार, जिला नेता नरेश कुमार, संदीप बडेसरों, हरदीप कुमार, नरिंदर कौर आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

11 लाख लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम : केंद्र सरकार ने नाम राशन कार्डों से काटने के राज्य सरकार को दिए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब के करीब 11 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार ने इन लाभार्थियों को अपात्र घोषित करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इनका नाम...
article-image
पंजाब

एनपीके और सुपर फॉस्फेट से फसल उर्वरक की कमी होगी दूर: मुख्य कृषि अधिकारी दीपइंदर सिंह

होशियारपुर, 01 नवंबर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से गेंहू की बुआई के लिए डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य फॉस्फोरस युक्त उर्वरकों का उपयोग करने की अपील पर मुख्य कृषि अधिकारी दीपइंदर...
article-image
पंजाब

बबर खालसा कालेज का बी. एससी. के 6वे समेस्टर के परिणाम रहे शानदार

गढ़शंकर, 15 जुलाई : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का बी. एससी. के 6वे समेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!