पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका : पंजाब सरकार को झूठ का पुलिंदा बता निकाला रोष मार्च, किया और ट्रैफिक किया जाम

by

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई ने पंजाब सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगते हुए अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के झूठ का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने अड्डा झुंगिंयां में रोष मार्च निकला और ट्रैफिक जाम किया इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सतपाल मिन्हास, केशव खेपड़, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, परमिंदर पखोवाल, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेता राम जी दास चौहान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक साल पहले किए गए नोटिफिकेशन के बाद भी पेंशन लागू नहीं कर रही है। जिससे पंजाब के 2 लाख एनपीएस से पीड़ित कर्मचारियों में रोष की लहर है। उक्त नेताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार शीघ्रता पुरानी पेंशन बहाल करे, अन्यथा आनेवाले सभी चुनावों में पंजाब सरकार को सबक सिखाया जाएगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रोष मार्च में शाम सुंदर कपूर, दिलबाग सिंह, राकेश चड्ढा, नितिन सुमन, मनोज कुमार, रघवीर सिंह, राजिंदर कुमार, राजेश हंस, केसर सिंह, हरप्रीत सिंह, मैडम सुखप्रीत कौर, अनामिका, मनदीप बाला, वीरपाल कौर, बिनय कुमारी, पवनदीप कौर, कुलदीप कौर आदि विभिन्न संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए।
131 कर्मचारी पुराणी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके...
article-image
पंजाब

महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये जल्द देने की करेगी व्यवस्था : भगवंत मान

संगरूर :    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही महिलाओं को 1100 रुपये मासिक देने की व्यवस्था करेगी। आगामी बजट में इसके लिए आवश्यक धनराशि का प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस में शानदार काम करने के लिए कटारिया को बंटी शैलके ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस में लगातार बढ़ीया काम करने के लिए गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के प्रधान कमल कटारिया को होशियारपुर में आयोजित एक समागम दौरान यूथ काग्रेस पंजाब के इंचार्ज बंटी शैलके ने सम्मानित...
Translate »
error: Content is protected !!