लाला लाजपतराय जी के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन ; शहीद हमारे देश का गौरव, इनकी कुर्बानी अनमोल: ब्रम शंकर जिंपा

by

लाजपतराय शिक्षण केंद्र को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की
होशियारपुर, 18 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है और देश के खातिर इनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज कभी भी अपने शहीदों का ऋण अदा नहीं कर सकता है। वे आज लाजपतराय शिक्षण केंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद लाला लाजपतराय जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाला लाजपतराय एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें हम पंजाब केसरी के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अंग्रेजी अर्थव्यवस्था के समानांतर पंजाब नेशनल बैंक व लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना की थी। आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लाला लाजपतराय ने साइमन कमिशन का विरोध करते हुए अंग्रेजी फौज की ओर से किए लाठीचार्ज में जख्मी होकर शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि आज मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के सपनों पर काम करते हुए इसे ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लाजपतराय शिक्षण केंद्र अहम भूमिका अदा कर रहा है और बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ा रहा है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल से ली थी। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल के समय व अध्यापकों को याद करते हुए उन्हें भी नमन किया। उन्होंने लाजपतराय शिक्षण संस्थान को दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। समागम के दौरान स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर प्रिंसिपल रेनू बाला, जसवंत पठानिया, संजीव अरोड़ा, भरत गंडोत्रा, वरिंदर कुमार शर्मा, प्रेम सिंह, जगदीप सिंह खेड़ा, अतुल, हरमिंदर सिंह, जतिंदर पाल कौर, अमरिंदरपाल कौर के अलावा लाजपतराय शिक्षण केंद्र के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालाँकि,...
article-image
पंजाब

 उल्लंघन करने वालों हो सकती है 6 माह की कैद व जुर्माना _ समूह प्रिंटिंग प्रैस मालिक चुनाव सामग्री की छपाई के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूर्ण पालन बनाएं यकीनीः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 18 मार्च :  लोक सभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में समूह प्रिंटिंग प्रैस मालिकों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान हिदायत की...
article-image
पंजाब

पावरकाम पेंशनर एसोसिएशन गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर :  पावरकाम पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक कमल देव की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन अमरीक सिंह रामगढ़ झुग्गियां ने किया। बैठक में सर्कल सचिव अश्वनी कुमार, जगदीश चंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!