पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका : पंजाब सरकार को झूठ का पुलिंदा बता निकाला रोष मार्च, किया और ट्रैफिक किया जाम

by

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई ने पंजाब सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगते हुए अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के झूठ का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने अड्डा झुंगिंयां में रोष मार्च निकला और ट्रैफिक जाम किया इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सतपाल मिन्हास, केशव खेपड़, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, परमिंदर पखोवाल, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेता राम जी दास चौहान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक साल पहले किए गए नोटिफिकेशन के बाद भी पेंशन लागू नहीं कर रही है। जिससे पंजाब के 2 लाख एनपीएस से पीड़ित कर्मचारियों में रोष की लहर है। उक्त नेताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार शीघ्रता पुरानी पेंशन बहाल करे, अन्यथा आनेवाले सभी चुनावों में पंजाब सरकार को सबक सिखाया जाएगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रोष मार्च में शाम सुंदर कपूर, दिलबाग सिंह, राकेश चड्ढा, नितिन सुमन, मनोज कुमार, रघवीर सिंह, राजिंदर कुमार, राजेश हंस, केसर सिंह, हरप्रीत सिंह, मैडम सुखप्रीत कौर, अनामिका, मनदीप बाला, वीरपाल कौर, बिनय कुमारी, पवनदीप कौर, कुलदीप कौर आदि विभिन्न संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए।
131 कर्मचारी पुराणी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

कनाडा पहुंचते ही पति और बच्चों से तोड़ा नाता : 29 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पत्नी पर केस

शादी के 16 साल बाद रिश्तों में आई दरार, पति की शिकायत पर बुल्लोवाल पुलिस ने दर्ज की FIR; कनाडा से वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होशियारपुर। विदेश में बेहतर भविष्य और परिवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लो गिरफ्तार : फिरोजपुर में विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ बुलाया था

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो किक्की को पंजाब विजिलेंस ब्यूरों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!