पुरानी पेंशन योजना प्राप्ति हेतु लगाए जा रहे संगरूर मोर्चे के लिए किया  लामबंद

by
गढ़शंकर, 10 सितंबर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पीपीपीएफ) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए 1 अक्तूबर से 3 अक्टूबर तक संगरूर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मोर्चा की तैयारी के लिए ब्लॉक गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में लामबंदी की गई। इस मौके डीटीएफ के राज्य नेता मुकेश कुमार और पंजाब वेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा पंजाब के नेता बलकार सिंह मघानिया ने कहा कि वर्तमान पंजाब सरकार ने लगभग दो साल पहले हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब में नई पेंशन योजना को बंद को पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की घोषणा की थी और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी थी। लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बावजूद पुरानी पेंशन योजना वास्तव में पंजाब में लागू नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने की घोषणा व अधिसूचना के बावजूद पंजाब के सरकारी विभागों के अधीन सेवारत कर्मचारियों की एन.पी.एस. न तो कटौती बंद हुई और न ही कर्मचारियों का जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) खाता खुलवाकर जी.पी.एफ. की कटाई शुरू हुई है।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए और कर्मचारियों का जीपीएफ लागू किया जाए। यदि कटौती शुरू नहीं की गई तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र संगरूर में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक तीन दिवसीय पेंशन वसूली मोर्चा लगाएंगे। इस मौके पर मैडम खुशविंदर कौर, मैडम प्रियंका भाटिया, मैडम बलजिंदर कौर, मैडम संदीप कौर, मैडम किरण, मैडम स्वेता लंब, मैडम सीमा रानी, राकेश कुमार, जतिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, सरबजीत सिंह बलविंदर सिंह आदि नेता भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने कुल हिंद किसान सभा का धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी रहा

गढ़शंकर – शहर में रिलायंस कंपनी के मॉल हाउस के सामने कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी...
article-image
पंजाब

प्रदर्शन : नशे में धुत एएसआई ने महिला को मारे थे थप्पड़, महिला दुआरा एसएसपी को शिकायत पर भी नहीं हुई थी कारवाई

महिला को थप्पड़ मारने वाले एएसआई पर कारवाई न होने पर लोगों ने चौकी घेरकर किया प्रदर्शन। नशे में धुत एएसआई ने मारे थे थप्पड़…. महिला ने एसएसपी के पास की थी शिकायत संस...
article-image
पंजाब

हड़प ली 10 करोड़ की संपत्ति -संत की हत्या करके गंगा में बहा दिया : 4 महीने बाद खुला राज

हरिद्वार में बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए लापता चल रहे एक आश्रम के संत की हत्या कर शव गंगा में फेंकने की वारदात का खुलासा हुआ है। संत को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थाने के आगे गांववासियों ने लगाया धरना : 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण

माहिलपुर, 26 जुलाई : तहसील गढ़शंकर के गांव रीहला निवासियों ने 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना माहिलपुर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!