पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी : महिला सब-इंस्पेक्टर से था परेशान, 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा

by
झज्जर । हरियाणा के झज्जर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और मौके पर 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी, साथी महिला महिला सब-इंस्पेक्टर के बार-बार फोन आने से परेशान था।
मृतक अधिकारी की पहचान श्रीभगवान के रूप में हुई है। वह झज्जर के कस्बा छुछकवास के रहने वाले थे और मानेसर साइबर थाने में तैनात थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
झज्जर के हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड करने के पीछे का क्या कारण रहा, इस बारे में अभी साफ तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पत्नी ने हरियाणा पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर पर इस मामले में आरोप लगाए हैं, जिसकी पुष्टि भी पुलिस अधिकारियों ने की है।
बताया गयाहै मौके पर मृतक ने एक तीन पेज का सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का यहां नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है और मृतक के शव को परिजनों के हवाले किया है।
जानकारी के अनुसार मृतक श्रीभगवान, मानेसर के साइबर थाने में बतौर थानेदार कार्यरत था। श्रीभगवान ने गत दिवस अपने ही गांव छुछकवास स्थित अपने मकान के एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और मौके पर तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति के पास एक महिला सब इंस्पेक्टर के फोन आते थे। इसी से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस को दी शिकायत में श्रीभगवान की पत्नी सपना ने बताया कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद अक्सर फोन आने पर उसका पति बाहर चला जाता था और वापस लौटने पर घबराया हुआ लगता था। पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताता था। सपना ने बताया कि बीती सात अप्रैल को उसके पति का ड्यूटी जाते समय एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि वह गत दिवस अपने स्कूल में ड्यूटी पर चली गई थी। जब वह स्कूल से घर लौटीं, तो उन्होंने घर पर लोगों को इकट्ठा देखा। अंदर जाकर उन्होंने पाया कि उनके पति फर्श पर लेटे हुए हैं और उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सपना ने पुलिस से मांग की है कि उनके पति को फोन द्वारा परेशान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी बरामद की है, जिसमें तीन पेज का सुसाइड नोट, एक पेन और एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल मिला है। इसके अलावा एक चुन्नी भी बरामद हुई है, जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पत्नी सपना ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2233 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित, महिलाओं,बच्चों और अन्य कमजोर वर्गों के सामाजिक कल्याण के लिए : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

प्रदेश सरकार गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण पर दे रही विशेष बल : चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने वासा तथा वनतुंगली पंचायत में सुनी जनसमस्याएं। नगरोटा सूरियां 30 मई :कृषि व पशु पालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय – 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय : 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए दिए जाएंगे 25 हजार रुपए नकद

शिमला  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों (म्युनिसिपेलेटीज) की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ...
article-image
पंजाब

बलराम सिंह डंगोरी को डीवाईएफआई तहसील गढ़शंकर का चुना  संयोजक

गढ़शंकर, 19 नवम्बर: यहां भारतीय जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई द्वारा युवाओं की एक सभा जसप्रीत सिंह जस्सी भज्जल, बलराम सिंह डंगोरी और गौरव कुमार बड्डोवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।      ...
article-image
पंजाब

साइकलोथान जूनियर की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की करवाई DC कोमल मित्तल ने शुरुआत

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस साइकलोथान में भाग लेने की अपील की होशियारपुर, 01 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने 1 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से फिट बाईकर्स क्लब की...
Translate »
error: Content is protected !!