पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

by

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने को जगपाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह द्वारा रिश्वत के मामले में एक शिकायत दी गई थी। जिसके बाद बुधवार को विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने आरोपी केवल कृष्ण को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज करने पश्चात कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 11अक्टूबर 23 को शिकायतकर्ता जगपाल सिंह की शिकायत पर विजिलेंस की
टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन तलवाड़ा, होशियारपुर मे कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों के गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जगपाल सिंह की 15 मार्च 2018 को गांव राम नंगल में उसके भाई दिलबाग सिंह,भतीजे अजय पाल पुत्र जसपाल सिंह और देवरानी सन्तोष कुमारी पत्नी जसपाल सिंह निवासी राम नंगल के झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के पश्चात शिकायतकर्ता के ब्यान पर उसके भाई दिलबाग सिंह भतीजे अजय पाल और भाभी सन्तोष कुमारी के खिलाफ मुकदमा नंबर 22, 18 मार्च 2023 को भादस की धारा 354,341,323,509,506,54 आईपीसी के तहत थाना तलवड़ा मे मामला दर्ज किया गया था और उसके भाई दिलबाग सिंह के ब्यान पर शिकायतकर्ता उसकी पत्नी और लड़की तानिया के खिलाफ भी 341,323, 34 आईपीसी के तहत थाना तलवाड़ा में क्रॉस केस भी दर्ज है।इस मामले की जांच आरोपी इंस्पेक्टर केवल कृष्ण थाना तलवाड़ा के द्वारा जांच की जा रही थी।इस मामले में उन्होंने 24 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था। और वह जमानत पर रिहा हो चुका है।
इस मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने शिकायतकर्ता को बताया कि दिलबाग सिंह को लगी चोट की रिपोर्ट ग्रीव़न्‍स्‌ आ गई है और इस मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई पहले लगीं धाराओं में और धाराएँ लगेगी और और धाराएं ना लगाने के बदले में इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने शिकायतकर्ता की तरफ से 40000 की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने आकर इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को जगपाल सिंह ने शिकायत करने पर कार्रवाई करते हुए बिजनेस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर के डीएसपी मनीष कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह के द्वारा विजिलेंस की टीम के सहित सरकारी गवाहों को साथ लेकर ट्रैप लगाया गया। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को शिकायतकर्ता जगपाल सिंह से 40000 रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया।रिश्वत वाली रकम से इंस्पेक्टर केवल कृष्ण से बरामद की गई।
इस संबंधी इंस्पेक्टर केवल कृष्ण के खिलाफ मुकदमा नंबर 27 दिनांक 11 अक्टूबर 2023 अधीन धारा 7 पीसी एक्ट 1988 as अमेंडेड by पीसी अमेंडमेंट एक्ट 2018 थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज में दर्ज किया गया है। विजिलेंस की टीम ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 12 अक्टूबर 2023 को कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई के घर से चोरी किए समान सहित दो चोरी के आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफतार कर गांव डुगरी में एनआरआई के घर से चोरी किए समान बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई सुभाष चंद पुलिस पार्टी सहित नंगल रोड़...
article-image
पंजाब

चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेशाब में दिखे ये 5 संकेत : 400 के पार पहुंच चुका है ब्लड शुगर

आधुनिक समय में डायबिटीज काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, अगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया जोर : बोले…सरकार आलू आधारित आर्थिकी के लिए बनाएगी मजबूत व्यवस्था*

पूबोवाल में वन महोत्सव में की शिरकत, रोपी हरियाली रोहित भदसाली।  ऊना :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके...
Translate »
error: Content is protected !!