पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

by

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में हुई।  मृत बदमाश की शिनाख्त गुरशरण सिंह निवासी गांव हरीके के रूप में हुई है, जो आतंकी लखवीर लांडा गिरोह का सदस्य था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिला है।

ये गैंग, जिसका प्रमुख सदस्य लखवीर सिंह उर्फ लांडा है, हाल ही में गांव सथियाला के सरपंच गुरदेव सिंह उर्फ गोखा की हत्या में शामिल था। सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने बीते हफ्ते तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था, जिनमें मारा गया बदमाश गुरशरण सिंह भी शामिल था। पुलिस बुधवार को गुरशरण और उसके साथी पारस को हथियार बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तभी दोनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरशरण सिंह मारा गया। वहीं, पारस ने गोलीबारी करते हुए मंड क्षेत्र में नदी में कूदकर भागने में कामयाबी हासिल की। लखवीर लांडा गिरोह पर कई आतंकी गतिविधियों, हत्या और रंगदारी के मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। इस गिरोह के अन्य सदस्य भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
पंजाब

स्वस्थ युवा, मजबूत देश : होशियारपुर में 100 से अधिक युवाओं ने लगाई रेड रन मैराथन की दौड़…..देश का भविष्य स्वस्थ युवाओं के हाथों में: प्रीत कोहली

होशियारपुर, 14 अगस्त: पंजाब राज्य युवा सेवा विभाग और पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से शुक्रवार को इंदर कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू), होशियारपुर परिसर में रेड रन मैराथन का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विट : लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें

‘लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया...
Translate »
error: Content is protected !!