पुलिस को सूचना न देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : पुलिस थाने में जमा करवाएं किरायेदारों का ब्यौरा: जिलाधीश

by

धर्मशाला, 18 सितम्बर। जिला में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब हर मकान मालिक को अपने किरायेदार का ब्यौरा स्थानीय पुलिस थाना में सात दिन के अंदर जमा करवाना होगा। जनहित में जारी जिला प्रशासन के इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में बार-बार यह विषय सामने आ रहा है कि प्रवासी कामगारों और फेरी वालों का उचित पंजीकरण न होने के कारण पुलिस को उनसे संबंधित मामलों में छानबीन करने में समस्या आ रही है। बैठक में यह भी चिंता जाहिर की गई कि किराए पर रहने के लिए कमरे तथा दुकान, ढाबा, कैफे इत्यादि वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित करने के लिए किराए पर अपनी संपत्ति दे रहे मकान मालिक पुलिस थाना में इन किराएदारों का उचित रिकॉर्ड जमा नहीं करवा रहे हैं। इसके चलते जिला में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर समस्या पैदा हो रही है।
उन्होंने कहा कि इसके चलते अपराध से जुड़े मामलों में जांच करते समय पुलिस को भी मुशिकलें पेश आ रही हैं। अतः इन तमाम असामाजिक गतिविधियों को रोकने और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मकान मालिक, कारोबारी, ठेकेदार, झुग्गी बसाने के लिए अपनी भूमि देने वाले जमीन मालिकों को इसके लिए जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया जाना आवश्यक है। इसलिए सभी संपत्ति मालिकों को अपना भवन या भूमि किराए पर देते हुए सात दिनों के भीतर अपने किराएदार और उसके द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों की सूचना संबंधित पुलिस थाना में दर्ज करवानी होगी। इसके अवाला घरों और दुकानों में हेल्पर के रूप में रखे जाने वाले प्रवासी व्यक्तियों का ब्यौरा भी पुलिस थाने में जमा करवाना अनिवार्य होगा।
जिलाधीश ने कहा कि इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संपत्ति मालिकों को इस आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के दिए निर्देश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जारी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण कार्यों के शीघ्र उपलब्ध करवाएं उपयोगिता प्रमाण पत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने 40 साल के एक कारोबारी को सूरत से गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस...
Translate »
error: Content is protected !!