पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

by
अमृतसर। पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
हैप्पी पशिया और तस्कर सरवन भोला से जुड़े हैं तार
आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। दोनों की पहचान सिरसा के बग्गा सिंह और अमृतसर देहाती एरिया के पुष्कर सिंह उर्फ सागर के रूप में हुई है। अरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर शेयर की है। दोनों आरोपित विदेश में बैठे हैप्पी पशिया और तस्कर सरवन भोला के संपर्क में थे।
9 जनवरी 2025 को गुमटाला पुलिस चौकी पर हुआ था हमला 
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपित 9 जनवरी, 2025 को अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने में शामिल थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित बग्गा सिंह तस्कर सरवन भोला का रिश्तेदार है। सरवन भोला तस्कर रणजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है जो फिलहाल 532 किलोग्राम हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है।
हमले में नहीं हुआ था नुकसान
जिले में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाया था। इस बार आतंकियों के निशाने पर एयरपोर्ट रोड पर फ्लाइओवर के पास स्थित गुमटाला पुलिस चौकी थी। धमाका रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। धमाके से किसी को जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि, धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी आलम विजय, एसीपी (वेस्ट) शिव दर्शन मौके पर पहुंच गए थे। एसीपी शिव दर्शन का कहा था कि यह कोई आतंकी नहीं बल्कि चौकी प्रभारी की कार के रेडिएटर फटने से धमाका हुआ था। हालांकि, चर्चा थी किसी ने हैंड ग्रेनेड फ्लाईओवर के ऊपर से पुलिस चौकी पर फेंका।
उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर की एक तरफ जहां गुमटाला पुलिस चौकी है तो दूसरी तरफ आर्मी कैंट क्षेत्र है। यही नहीं, चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला की रिहायश भी है। धमाके की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात को सेना के जवान भी घटना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने भी जांच शुरू कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में...
article-image
पंजाब

दो दिन से लापता थी, प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली : सहेली के साथ गई थी सोनम

जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली है। मृतका की पहचान नामी उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी (पत्नी मंदीप तिवारी) के रूप में हुई। सोनम दो दिन से...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समागम 31 मार्च, 2024 को करवाया जाएगा- प्रिंसीपल बिक्कर सिंह

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की महीनावार बैठक सभा के अध्यक्ष सेवानिवृत प्रिंसीपल बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्री पंजाबी लेखक सभा(सेखों) के जर्नल सेक्रेटरी प्रो. संधू वरियाणवी विशेष तौर पर...
article-image
पंजाब

थैलेसीमिया के प्रति जागरुक रहें, जागरुकता सांझा करें एवं संभाल करें : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  पीएचसी पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 8 से 14 मई तक थैलेसीमिया के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!