पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, नकाबपोश चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

by

सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश, एक के हाथ में था इलेक्ट्रिक कटर
गढ़शंकर। बीत इलाके के अड्डा झुंगियां में पुलिस चौकी बीनेवाल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने देर रात कटर से दुकानों के ताले काटे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात तीन नकाबपोश चोर अड्डा झुंगियां पहुंचे और दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों तथा एक बुटीक के ताले काटकर अंदर घुस गए।

पीड़िता पूजा के पति बलवीर कुमार निवासी भवानीपुर ने बताया कि उनकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामान चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही करीब 35 हजार रुपये के महिलाओं के कंगन और अन्य सामान दुकान में लाया गया था, जिसे भी चोर अपने साथ ले गए।

वहीं, अंकुश राणा निवासी डल्लेवाल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान से चोर करीब 50 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक बुटीक की दुकान से चोर प्रेस भी चुरा ले गए।

### **सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश चोर**

घटना की सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश युवक गली से आते हुए और दुकानों के ताले काटते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक आरोपी के हाथ में **इलेक्ट्रिक कटर** भी नजर आ रहा है। तीनों चोरों ने अपने चेहरे पूरी तरह ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस कर रही जांच :

मामले संबंधी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पुलिस चौकी के इतनी नजदीक चोरी की वारदात होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फोटो :  दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान, बलवीर कुमार चोरी के बारे में जानकारी देते हुए और सीसीटीवी में कैद चोर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कब्जा करने की नीयत से हमला, हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर : नकदी व सोने के जेवर लूटे पुलिस ने 5 को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर हरखोवाल गांव में आज तड़के स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास महाराज जी की 17वीं पुण्यतिथि 14 जनवरी को मनाई जाएगी श्रद्धा पूर्वक: बिट्टू पाजी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा से धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के “अभिभाषण” के साथ हिमाचल विधानसभा से जानें “व्यवस्था परिवर्तन” के एक साल की “हाईलाइट”

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का पांचवां तथा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!