पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

by
गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा सकता है।  यह जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी कम एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने पत्रकारों से कही।   उन्होंने कहा कि अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी किसी भी  निजी भवन पर भी लिखित सहमति के बिना कोई पोस्टर, झंडा या फ्लेक्स नहीं लगा सकता।  चुनावी सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से करीब 48 घंटे पहले इनके आयोजन की मंजूरी  जरूरी है। बिना अनुमति कोई भी सभा या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता।   नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान एसडीएम कार्यालय से 100 मीटर के अंदर प्रत्याशी के साथ तीन गाड़ियां आ सकती हैं। जबकि नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी के साथ चुनाव अधिकारी के पास चार लोग ही आ सकते हैं। उन्हिनो कहा  कि चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत अब सी विजिल एप पर भी की जा सकती है। इस पर शिकायत मिलते ही इस पर 100 मिनट के अंदर ही रिस्पंस किया जाएगा।  उन्हीनो ने बताया कि अंबोटा में  गगरेट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना होगी।  चुनावों के मद्देनजर तीन उड़नदस्ते टीम, तीन स्टेटिकल सर्विलेंस टीम और तीन वीडियो सर्विलांस टीम भी तैनात की गई हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र गगरेट के होने वाले चुनाव की मतगणना भी गगरेट में ही होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फौजा सिंह ने साबित किया असंभव कुछ भी नहीं, 89 की उम्र में दौड़े पहली बार मैराथन

चंडीगढ़ : फौजा सिंह ऐसी शख्सीयत हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद अपना हुनर साबित किया और यह बताया कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है, तो कोई भी बाधा उसे बाहर आने से रोक नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ABVP द्वारा 8 सितंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने को लेकर सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेगी : 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा

मंडी : मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घटाने को लेकर एबीवीपी उग्र हो गई है । सरकार के इस फैसले के खिलाफ एबीवीपी 11 सितंबर को 24 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट सत्र के दौरान चाक-चौबंद रहे सुरक्षा व्यवस्था : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अधिकारियों को कड़े निर्देश

न हो कोई असुविधा इसलिए 500 जवान होंगे तैनात एएम नाथ। शिमला : चौदहवीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें सत्र (बजट सत्र) के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी पीओ परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बद्दी, 5 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगती लेही पंचायत के गांव मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी की पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!