पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए हैरोइन का धंधा करने वाले 20 लोगों को किया गिरफ्तार

by

अमृतसर: पंजाब में नशे कोलेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है मंगलवार को मुख्यमंत्नी भगवत सिंह मांन द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए हैरोइन का धंधा करने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया है कि इंस्पेक्टर रोबिन हस की अध्यक्षता में पुलिस द्वारा रंजीत एवेन्यू इलाके में नाका लगाया गया था। इस दौरान रवि उर्फ निंजा निवासी गली घुमियारा वाली नवी आबादी को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।

इसी तरह राजा निवासी गली घुमियारा वाली करमपुरा को गिरफ्तार किया गया है । 85 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। संदीप सिंह उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया गया है। गाली कब्रा वाली फैजपुर में रहने वाले संदीप सिंह से 110 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना सी डिवीजन की पुलिस द्वारा निशान सिंह निवासी गली नंबर 2 गुज्जरपुरा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों के कब्जे से 5 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना सी डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

थाना गेट हकीमा की पुलिस ने बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में नाका लगाकर सुरेंद्र कुमार उर्फ छिदा कबाडिया निवासी गली मोचियों वाली गेट खजाना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 42 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना कैंट की पुलिस ने आरती पत्नी पवन कुमार निवासी गव्वाल मंडी को हैरोइन का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 80 ग्राम हैरोइन बरामद करके केस दर्ज किया गया है। इसी तरह थाना छेहरटा की पुलिस ने किशन सिंह निवासी बाबा फरीद नगर गांव काले को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।

थाना रामबाग की पुलिस ने भवन सूद निवासी गांव इंनर अखाड़ा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर 8 ग्राम हैरोइन बरामद की है। सीमावर्ती थाना घिरंडा की पुलिस ने बॉर्डर पर स्थिति अलग-अलग गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया है ।इस दौरान बॉर्डर के साथ सटे गांव राजाताल के नजदीक से नरेंद्र सिंह उर्फ मोटा निवासी गांव भैनी राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गया आरोपी से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना घरिडा में केस दर्ज किया गया है। सीमावर्ती थाना अजानाला की पुलिस ने हैरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा डेरा बाबा नानक रोड अजनाला में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने नाका लगाया था। गुरजीत सिंह निवासी गांव कोटली अब को गिरफ्तार किया है। 45 ग्राम हैरोइन बरामद कर केस दर्ज किया गया है। थाना भिडी सैदा की पुलिस ने जसपाल सिंह निवासी गांव भगुपुर बेट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हैरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा था। उसके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। केस दर्ज कर और पूछताछ की जा रही है।

थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने श्याम सिंह उर्फ टीटा निवासी गांव चाविडा देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना लोपोके की पुलिस ने स्पेशल सर्च ऑपरेशन के दौरान जसपाल सिंह निवासी गांव पंडोरी को गिरफ्तार किया है। 15 ग्राम हैरोइन बरामद कर केस दर्ज किया गया है। सी डिवीजन पुलिस ने हेमंत कुमार निवासी गली नंबर 7 गुरु नानक कॉलोनी को हैरोइन का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

45 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना डी डिवीजन की पुलिस चौकी श्री दुग्र्याना मंदिर ने कुलविंदर सिंह उर्फ भैया निवासी गांधी का वेहडा ढाब खटीका को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 12 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना सदर की पुलिस ने अब्दुल निवासी बैक साइड शिवम पब्लिक स्कूल सधू कॉलोनी बटाला रोड को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हैरोइन बरामद की है। थाना कैंट में जुगराज सिंह निवासी रोज एवेन्यू खैराबाद कॉलोनी को गिरफ्तार कर 45 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने रणजीत सिंह उर्फ आकाश निवासी गांव अदलीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।
इसी तरह थाना आजम नल की पुलिस ने सोनू उर्फ गोरा निवासी वार्ड नंबर 1 मोहल्ला गोपाल नगर अजनाला को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है थाना तरिसक्का की पुलिस ने कुलविंदर कौर पत्नी प्रकट सिंह निवासी गांव देहरीवाल को गिरफ्तार कर 4 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग करे शरीर निरोग : डा. रघुवीर

गांवों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गढ़शंकर: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी तथा 32 सब सैंटर तथा हेल्थ वैलनेस केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल को लापरवाही से टक्कर मारने के मामले में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 7 जनवरी : महिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी रंधावा थाना दसूहा जिला होशियारपुर को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में प्रिंस चोपड़ा पुत्र विनोद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में वाईक स्वार युवकों ने सरकारी अध्यापक के घर के गेट पर किए तीन राऊंड फायर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही : पुलिस ने किए तीन खाली खोल और तीन ङ्क्षजंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गांव मँहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर कल रात करीव साढ़े नौ वजे वाईक स्वार दो युवकों ने तीन राऊंड फायर किए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद...
article-image
पंजाब

BSF की बड़ी कारवाई : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल का जखीरा जब्त

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है। बीएसएफ की सतर्कता और...
Translate »
error: Content is protected !!