हिमाचल प्रदेश में गुंडाराज, कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता : डॉ राजीव बिंदल

by

एएम नाथ। शिमला :   राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए सतारूढ़ कांग्रेस सरकार की घेराबंदी की है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता है और गुंडाराज चल रहा है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने गुरुवार को एक बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हिमाचल प्रदेश में मित्रों का गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें मर्डर, रेप, एक्सटॉर्शन, दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दिनदहाड़े हथियारों से वार, सरकारी कर्मचारियों के मर्डर जैसी कई घटनाएं हैं, जिसको अगर गिनने लगे तो शाम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। यह हैरतअंगेज मामला है। आज से पहले हिमाचल के इतिहास में कभी कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्गति नहीं हुई है, एक न्यायालय के बाहर गोली चलना अपने आप में संरक्षण का बड़ा संकेत है। बिंदल ने कांग्रेस राज में चल रहे गुंडाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर अनेक राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि आरोपित गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता है और इसके पीछे पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जिला स्तरीय कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज ….ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और भव्य मार्चपास्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमार जयंती पर जयराम ठाकुर ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन… बोले, परमार जी का योगदान बहुत बड़ा, इसलिए सम्मान में कार्यक्रम भी बड़े होने चाहिए

हिमाचल के विकास में अपना गुणगान नहीं बाकी मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी चिह्नित करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!