प्रभावितों से मिल कुशल क्षेम जाना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

by

थुनाग : मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बाजार से मलबा हटाने के कार्य में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि गत 19 अगस्त, 2022 को हुई भारी बारिश के कारण चट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में भारी मात्रा में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानों, घरों को नुकसान पहुंचा था और अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के कारण क्षेत्र के लगभग 60 दुकानों और घरों में मलबा भर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3.92 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थुनाग में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है पर संतोष की बात यह है कि किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। दुकानों और मकानों को हुए नुकसान के साथ-साथ सामान की हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की गई है। यदि किन्ही कारणों से कोई प्रभावित व्यक्ति या परिवार उससे छूट गया हो तो वह प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। अलग-अलग हादसों में 32 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। कुछ लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने थुनाग के क्योली गांव में भारी बारिश के चलते हुए हादसे में एक महिला की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत लेहथाच में बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों के पशुधन की क्षति पर भी चिंता जताई और प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया।
पंचायत समिति थुनाग के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, जिला परिषद सदस्य खेम दासी और रजनी ठाकुर, सीडी कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के.के. कौशल एवं अन्य अधिकारी, भाजपा नेता गुलजारी लाल, भीष्म ठाकुर, पीताम्बर ठाकुर, टिकम ठाकुर और अन्य व्यक्ति इस दौरान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माताएं तय कर लेती हैं तो राह में कोई रोड़ा नहीं बन सकता : जयराम ठाकुर

मातृनमन कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात,. लोक माता अहिल्याबाई के शासन में दिखती है आधुनिक भारत की झलक एएम नाथ। शिमला :  श्यामला ट्रस्ट द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित लोक माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत पर स्याही फेकना निंदनीय :जरनैल सनोली

ऊना : ऊना ब्लॉक अध्यक्ष जरनैल सनोली ने राकेश टिकैत पर स्याही फैंकने की घटना को सरकार की घटिया राजनीति का हिस्सा वताया। उन्होंने कहा की राकेश टिकैत वैंगलोर में एक सभा की मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!