पुलिस ने 21 जुआरियों को किया गिरफ्तार : पुलिस ने 7,50,550 रुपये और तीन हुक्के अपने कब्जे में लिए

by

अमृतसर :  पुलिस ने दिवाली के दिनों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अमृतसर  की पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू में एक कोठी में छापेमारी करके 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार जुआरियों में लवकेश कुमार उर्फ राजू टाइगर और कोठी का मालिक हरकीरत सिंह उर्फ कीरत भी शामिल है।  जुआ खेलने की  सूचना मिलने पर एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में पुलिस ने बसंत एवेन्यू की कोठी नंबर 6-डी में की गई छापेमारी के दौरान साढ़े सात लाख रुपये और तीन हुक्के भी बरामद किए हैं।

पुलिस को सुबह सूचना मिली कि पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू की कोठी में सूचना थी कि कोठी का मालिक हरकीरत सिंह उर्फ कीरत दशमेश नगर और जौड़ा फाटक निवासी बुक्की लवकेश कुमार उर्फ राजू टाइगर के साथ लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। एसपीसी खोसा ने पुलिस पार्टी के साथ कोठी के अंदर छापेमारी कर दी और दोनों आरोपियों को 19 अन्य जुआरियों के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 7,50, 550 रुपये और तीन हुक्के अपने कब्जे में ले लिए, जो जुआरियों को सर्व किए जा रहे थे। एसीपी नार्थ खोसा ने बताया कि इसमें आरोपियों के खिलाफ गैंबल एक्ट और तंबाकू एवं सिगरेट एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निकाय चुनावों में कांग्रेस इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी : राजा वड़िंग

चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी ने 26 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है, और पार्टी को उम्मीद है कि उसे पूरे पंजाब में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पंजाब कांग्रेस के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा : सीबीआई कोर्ट ने मजीठा फेक एनकाउंटर में सुनाई सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत ने 1992 में मजीठा थाने में फर्जी पुलिस मुठभेड़ करने के दोषी थानेदार गुरभिंदर सिंह और थानेदार प्रशोत्तम सिंह को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर 23 अगस्त: शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार ब्लॉक करियर गाइडेंस काउंसलर मनजीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार ने लोगों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया : नंबरदार, पंचायत सचिव, स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन कर सकते

चंड़ीगढ़ : पंजाब में जिस तरह पटवारी सर्किल में उपस्थित नहीं रहते हैं उसकी वजह से सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से काफी मुश्किलें हो रही है। प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!