पुलिस ने 40 किलो हेरोइन पकड़ी….पाकिस्तान से भेजा गया था नशा : 6 तस्कर भी गिरफ्तार

by

गरण संवाददाता, बठिंडा। नशे के खिलाफ शुरू किए युद्ध नशे के विरूध मुहिम के तहत मंगलवार को बठिंडा पुलिस ने 40 किलो हेरोइन समेत छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है और वे सभी बेरोजगार हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी छह तस्कर मुक्तसर जिले के शहर मलोट के रहने वाले हैं। मंगलवार देर शाम को एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम मंगलवार सुबह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम ने फौजी चौक से मैहना चौंक को जाने वाली सड़क के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक काले रंग की फार्च्यूनर गाड़ी नंबर पीबी-53ई-6771 को शक के आधार पर रोका। इस फॉर्च्यूनर गाड़ी में छह लोग सवार थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 40 किलो हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने 6 तस्करों को किया काबू

पुलिस टीम ने मौके पर ही गाड़ी में सवार छह तस्करों को काबू कर लिया, जिनकी पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गली नंबर 11, वार्ड नंबर 26 पटेल नगर, नजदीक श्मशान घाट मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ निवासी गली नंबर 6 बाबा दीप सिंह नगर मलोट, रणजोत सिंह उर्फ हरमन सिंह निवासी गली नंबर 3, हरजिंदर नगर मलोट, आकाश मरवाह निवासी हरकृष्ण स्कूल मलोट, रोहित कुमार निवासी गली नंबर 4, पटेल नगर श्मशान घाट, मलोट और गुरचरण सिंह उर्फ गुरी निवासी गली नंबर 3 हरजिंदर नगर मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई।

पाकिस्तान के जरिए भेजी थी हेरोइन

एसएसपी ने बताया कि तस्करों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि विदेश में बैठे एक तस्कर ने हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान सीमा के जरिए भेजी थी और आरोपितों के जरिए आगे सप्लाई की जानी थी। एसएसपी ने बताया कि यह हेरोइन पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी सप्लाई की जानी थी, लेकिन आरोपित पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आज सुबह से ही हेरोइन की बड़ी खेप पकड़े जाने की चर्चा जोरों पर थी। बठिंडा पुलिस ने मेहना चौंक एरिया की एक गली को पूरी तरह से सील कर रखा था, जहां से यह हेरोइन पकड़े जाने की बात कही जा रही थी। इस गली में न तो किसी को घर से निकलने दिया जा रहा था और न ही किसी को घर आने दिया जा रहा था।

पुलिस ने उक्त गली में कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यहां स्थित एक घर की काफी देर तक तलाशी ली। हालांकि एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि नाके के दौरान फार्च्यूनर गाड़ी में सवार तस्करों से यह हेरोइन बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त घर के बारे में भी जांच की जा रही है कि यह तस्करों का अपना है या किराए का। उन्होंने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

क्या करता है नशा तस्करी का सरगना?

नशा तस्करी का मुख्य सरगना लखबीर सिंह उर्फ लक्खा मलोट में ही कार बाजार चलाता है। वह कार डीलर का काम करता है, जबकि उसके बाकी साथी बेरोजगार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लखबीर सिंह लक्खा के खिलाफ वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और अपहरण जैसी सख्त धाराओं के तहत सिटी मलोट थाने में केस दर्ज है।

इसी तरह एक अन्य नशा तस्कर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभु के खिलाफ भी वर्ष 2020 में मलोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है जबकि बाकी चार आरोपितों के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला की हत्या : आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

जालंधर : बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित कच्चे कोट में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर मौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री की वितरित

गढ़शंकर।   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को गांव आदर्श नगर के  सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री और खाने पीने की वस्तुएं वितरित की । इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले में बड़ी कामयाबी, पकड़े गए आतंकियों को पनाह देने वाले : दो पर कसा शिकंजा

पहलगाम आतंकी हमला मामले में अहम कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने हमले को अंजाम देने वालों को पनाह दी...
Translate »
error: Content is protected !!