आईईडी, ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

by

मोहाली :  स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से 2.5 किलोग्राम वजन की पूरी तरह असेंबल की गई आरडीएक्स से भरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर कुमार उर्फ काका और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। बरामद की गई आईईडी में दोहरे विस्फोटक तंत्र – रिमोट और टाइमर – शामिल थे।

विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे आरोपी

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने आईईडी को एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह उपकरण पूरी तरह से असेंबल था और जन सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता था।

डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और सप्लाई चेन तथा फंडिंग लिंक का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस की सफलता का रहस्य

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर दीपक पारीक ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध महावीर उर्फ काका और उसके साथी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय महावीर के पास से एक ग्लॉक पिस्तौल भी मिली।

एआईजी ने कहा कि पूछताछ के दौरान महावीर ने बताया कि उसने आईईडी की खेप प्राप्त की थी, जिसे उसने एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर ने शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा को भेंट किए श्रद्धासुमन

होशियारपुर, 28 सितंबर: मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के 116वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 153704 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक जिले के 343857 घरों को किया जाएगा कवर होशियारपुर, 29 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि 31 जनवरी को राष्ट्रीय टीकाकरण...
article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्रॉली कर की टक्कर : एयरबैग तो खुल गया फिर भी नहीं बची जान, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

श्री मुक्तसर साहिब :  मलोट रोड पर रविवार की रात सवा दस बजे एक पराली की गांठों से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिस कारण कार चालक की...
Translate »
error: Content is protected !!