पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया के एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देशों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में गढ़शंकर पुलिस द्वारा बुरे अनसरों के खिलाफ शुरू की गई मुहिंम तहत एएसआई रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बीरमपुर रोड़ पर नाका लगाया हुया था। इस दौरान उनके पास से गलाजां कार नंबर पीबी-07-सीई-6457 तेज रफतार कार निकली तो शक्क होने के बाद पुलिस पार्टी के साथ घेर कर रोका तो चालक के साथ वाली सीट पर सुनील कुमार उर्फ मोनू गुज्जर पुत्र बाबू राम निवासी हाजीपुर , थाना गढ़शंकर के पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद किया। पिस्टल पर बेरेटा गार्डोन वीटी काल 7.65 एमएम केएफ लिखा हुया है। मैगजीन में से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उकत कार को गुरप्रीत उर्फ गोपी पुत्र सुरिंद्र कुमार निवासी हाजीपुर, थाना गढ़शंकर चला रहा था तो पिछली सीट पर सवराज उर्फ मनी निवासी सतदेव निवासी सोली, थाना गढ़शंकर और शुभम पुत्र राजेश कुमार निवासी सट्रीट नंबर चार, सेखा फाटक , बरनाला थे। चारों युवकों को ग्रिफतार कर लिया और कार की तलाशी ली तो डैशर्वोड में से प्लासिटक के लिफाफे में 20 ग्राम हेरोईन बरामद की गई। गढ़शंकर पुलिस ने 25, 27, 54, 59 अस्ला एकट और 15, 61, 85 एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा ड्रग्स से दूर रहकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े : डॉ. सलारिया

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अतिथि व्याख्यान का आयोजन एएम नाथ। सलूणी(चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वीरवार को एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज ऊना जिला के गोंदपुर जयचंद स्थित उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों में रचनात्मकता और राष्ट्रभक्ति जरूरी: डॉ. जनक राज

होली के एकलव्य विद्यालय में ‘विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता, विधायक डॉ. जनक राज ने विजेताओं को किया सम्मानित कहा, विकसित भारत हर नागरिक का संकल्प एएम नाथ। होली : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!