पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस उपकप्तान दलजीत सिंह खख के निर्देशानुसार एएसआई हरभजन सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव भज्जल के टी प्वांइट पर नाकेबंदी की हुई थी। माहिलपुर की तरफ से आती एक कार नंबर पीबी-07-बीवाई 6463 को संदेह के आधार पर रोका जिसमें चालक कमलजीत सिंह उर्फ कमल पुत्र बलवीर सिंह निवासी नंगल कलां के साथ सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हकूमतपुर सवार था। तलाशी लेने पर चालक कमलजीत सिंह की पैंट की जेब से 32 बोर का पिस्तौल व 7.65 एमएम की एक मैगजीन बरामद हुआ जिसमें 5 जिंदा कारतूस थे। सवार युवक सुखविंदर सिंह की तलाशी ली गयी और उसकी पैंट की जेब से 32 बोर के 5 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। कथित दोषी असले संबंधी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में असला एक्ट 25-54-59 तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर हासिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : डिप्टी स्पीकर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

‘जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील पंचायतों और ग्रामीणों को धावकों का हौसला बढ़ाने का आह्वान नशे के खिलाफ संदेश देगी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चोरों ने चार दुकानों के गत रात्रि ताले तोड़े : हजारों का हुआ नुकसान

गढ़शंकर, 31 मार्च : गढ़शंकर में चोरों के हौसले बुलंद चले आ रहे हैं। गत रात्रि रेलवे मार्ग पर स्थित चार दुकानों के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ने और हजारों का नुकसान होने का...
article-image
पंजाब

4 महीने 11 दिन बाद डल्लेवाल का अनशन खत्म, किसान आंदोलन में नया मोड़?

नई दिल्ली :  किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे जगजीत सिंह डल्लेबाल ने आखिरकार 4 महीने 11 दिन के लंबे अनशन के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. पंजाब सरकार ने इस बात...
Translate »
error: Content is protected !!