पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर किया हमला ,पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में पुलिस करेगी कार्रवाई, मामला होगा दर्ज : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

by

चंडीगढ़ : अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ से हुए हमले के 24 घंटों बाद डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने चंडीगढ़ में पहली प्रतिक्रिया आई है कि वीरवार को हुए घटनाक्रम मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी और मामला भी दर्ज किया जाएगा।
डीजीपी ने बताया कि घटना के समय एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह खुद अजनाला थाने में मौजूद थे। बाहर इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर जुगराज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ डटे हुए थे। हमले में उन्हें 11 टांके लगे हैं। पुलिस घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। वीडियो फुटेज से चेहरों की पहचान की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतपाल सिंह द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी जो हमने उनको दी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वह पुलिस के रोकने पर रुक जाएंगे। जिसके बाद पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर हमला किया, जिसमें 6 पुलिस कर्मी घायल हुए। ये हमला गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब की आड़ में किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह हमला पंजाबियों ने किया और शांतिमय प्रदर्शन कहते हुए गुरु ग्रंथ साहिब व पालकी साहिब की आड़ लेकर किया। वहीं चंडीगढ़ बॉर्डर पर निहंगों ने घोड़ों पर सवाल होकर हमला किया। यह अलार्मिंग स्थिति है और पुलिस इसके लिए रणनीति बना रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब आतंकवाद के दौर से गुजर चुका है। आतंकवाद का इसी पुलिस ने खात्मा किया। अब गैंगस्टरों से भी यही पुलिस लड़ रही है। यह समय संयम बनाने का है। पंजाब के माहौल को खराब करने की बार-बार कोशिश की जाती रही है। अब भी ऐसा हो रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में...
article-image
पंजाब

आयुष्मान योजना का दुरुपयोग: पंजाब सरकार ने तीन स्वास्थ्य केंद्र पैनल से बाहर किए, 18 केंद्रों को योजना से किया सस्पेंड

चंडीगढ़ : पंजाब में निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने...
article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहर का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं चंडीगढ़, 2 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!