पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश : 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा , 26,02,926 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप, पुलिस के दो कर्मचारी गिरफ़्तार

by

चंडीगढ़, 13 जून : पंजाब पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा देकर कुल 26,02,926 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब पुलिस के दो कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान तीसरी आईआरबी में बतौर क्लीनर (ग्रेड-4 कर्मचारी) के तौर पर तरलोचन पाल निवासी मोहल्ला बेगमपुर, आदमपुर, ज़िला जालंधर और पंजाब पुलिस एकेडमी फिल्लौर में नाई (ग्रेड-4 वर्कर) के तौर पर तैनात सुरिन्दरपाल निवासी गांव सीकरी, नीलोखेड़ी, ज़िला करनाल का रहने वाले के तौर पर हुई है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को गांव नंगला ज़िला होशियारपुर के निवासी सुरिन्दर सिंह द्वारा दी गई शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो जालंधर रेंज द्वारा की गई तफ्तीश के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए आरोप सही पाये गए, जिस कारण उक्त दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किये गए आरोपी तरलोचन पाल और आरोपी सुरिन्दरपाल को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है जिस दौरान इनसे गहराई के साथ पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायगा कि कितने व्यक्तियों को दर्जा-4 कर्मचारी भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी की गई। इस फर्जी भर्ती घोटाले में कुल कितनी रकम एकत्रित की गई। प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता चला है कि मुलजिम तरलोचन पाल और इस काम में उसके साथी सुरिन्दरपाल ने भोले-भाले नौजवानों को झूठा यकीन दिलाया कि आने वाले महीनों के दौरान पंजाब पुलिस में दर्जा-4 के लगभग 560 पद भरे जाने हैं। उक्त दोनों आरोपीयों ने आपसी मिलीभगत से पंजाब पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती करवाने का दिलासा देकर प्रति व्यक्ति 25,000 रिश्वत की मांग की और राज्यभर से करीब 102 लोगों से पैसे इकठ्ठा किये। तरलोचन पाल को कुल 18,09,100 रुपए रिश्वत के तौर पर प्राप्त हुए, जो उसने अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए और इसमें से उसने 5,45,000 रुपए सुरिन्दरपाल के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा सुरिन्दरपाल के बैंक खाते में 7,93,826 रुपए रिश्वत के तौर पर अलग प्राप्त हुए थे। तफ्तीश के दौरान पता लगा है कि दोनों आरोपीयों तरलोचन पाल और सुरिन्दर पाल द्वारा कुल 26,02,926 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए गए थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 और 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन तारीख़ 07/06/2024 को मुकदमा नंबर 10 दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी सुरिन्दर पाल ने पूछताछ के दौरान विजिलेंस ब्यूरो के पास माना है कि उसने और तरलोचन पाल ने भर्ती होने के इच्छुक लोगों से पैसे लेकर करीब 9 लाख रुपए पंजाब पुलिस हेडक्वाटर चंडीगढ़ में तैनात दो कर्मचारियों को दे दिए थे। उसने यह भी बताया कि यह भर्ती न होने के बाद हेडक्वाटर में लगे दोनों आरोपियों द्वारा 9 लाख रुपए में से कुछ पैसे उनको वापस कर दिए गए लेकिन बाकी के पैसे उन्होंने रख लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
article-image
पंजाब

जीजा को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप में दो सालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गांव साधोवाल में 32 वर्षीय युवक दुारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक युवा के पिता के ब्यानों पर मृतक के दो सालों के खिालाफ आत्महत्या के लिए मजबूर...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया...
Translate »
error: Content is protected !!