पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरें जाएंगे 9 पद

by

ऊना, 24 नवंबर: पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि अनारक्षित श्रेणी में 6 पद, ओबीसी श्रेणी में 2 पद व एसटी श्रेणी में 1 पद भरें जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास के साथ-साथ साईंस या इलैक्ट्राॅनिक एंड टेलीकम्युनीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनिरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह पद केवल भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भरे जाने हैं। यह स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए नहीं हैं।
अनीता गौतम ने बताया कि अभ्यार्थी की 1 नवंबर, 2021 तक आयु सीमा अनारक्षित वर्ग में 20 से 25 वर्ष, ओबीसी व एसटी वर्ग में 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थियों से आहवान किया है कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 30 नवंबर तक सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम विभाग को प्रायोजित किये जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज नहीं करवाया है तो वह संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार- कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा

नई दिल्ली । शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है. कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा है. कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान

ऊना 2 नवम्बर – दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने...
Translate »
error: Content is protected !!