पुलिस से तीखी बहस के बाद आगे जाने की मिली अनुमति : मोगा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला पुलिस ने रोका

by

चंडीगढ़, 09 जुलाई । मोगा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले को शहर के प्रवेश द्वार पर रोक दिया। बिट्टू मोगा सदर थाना परिसर में बुधवार को हुए हमले के बाद हालात का जायजा लेने जा रहे थे।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनके काफिले को लुधियाना-मोगा मार्ग पर रोक दिया। शहर के प्रवेश द्वार पर भारी बेरिकेडिंग की गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। काफिला रोके जाने के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उनके समर्थकों और ड्यूटी पर तैनात उप पुलिस अधीक्षक जतिंदर सिंह गिल के बीच तीखी बहस हुई। बिट्टू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह थाने में हुए धमाके के बाद स्थिति जानने आए हैं, ऐसे में उन्हें रोका जाना उचित नहीं है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस अधिकारियों ने बेरिकेड हटाए और बिट्टू के काफिले को मोगा सदर थाना जाने की अनुमति दे दी।

केन्द्री मंत्री बिट्टू ने कहा कि वह पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताने मोगा पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टर और फिरौती मांगने वाले तत्व बेखौफ हो गए हैं। बिट्टू ने कहा कि जब पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नारी के प्राकृतिक मां बगलामुखी मंदिर में बगला मुखी जयंती 24 अप्रैल को मनाई जाएगी : पंडित यशपाल कौल

होशियारपुर/ नारी/ दलजीत अज्नोहा : गांव नारी (निकट माता चिन्तपूर्णी हिमाचल प्रदेश) के प्राचीन प्राकृतिक मां बगला मुखी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ना बगला मुखी जयंती मंदिर के मुख्य...
article-image
पंजाब

रोष रैली : मुलाजिमों की मांगों के संबंध में अनाज मंडी गढ़शंकर में रोष रैली

गढ़शंकर। भारत के सभी राज्यों के सरकारी मुलाजिमों के प्रतिनिधि संगठन आल इंडिया स्टेट गवर्नमैंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा मुलाजिमों की ज्वलंत मांगों के संबंध में देश भर में 27 व 28 मई को मनाए...
article-image
पंजाब

प्रदेश में विकास ठप, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस सरकार : राजीव बिंदल

शिमला, 19 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट में डालने और जनता से...
Translate »
error: Content is protected !!