पुलिसकर्मी के साथ लिव-इन में रह रही महिला: फंदा, रात में हुआ था विवाद तो लगाया लिया फंदा, मामला दर्ज

by

अमृतसर ।  पुलिस कर्मी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती ने रविवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में रहे रहे पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने शव लटकते देखा तो तुरंत सदर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।।        एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जानवी (28) की बीते दिन जालंधर स्थित आदमपुर थाने के अधीन पड़ते गांव डरोली निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ कमा से फोन पर विवाद हुआ था। कर्मजीत और जानवी दोनों दोस्त थे। पुलिस ने कर्मजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

झब्बाल रोड स्थित शहीद उधम सिंह कालोनी निवासी प्रेम कुमार ने सदर थाने की पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। घर में उसकी एक बेटी जानवी और बेटा पियूश (24) साल रहते हैं। कुछ समय पहले जानवी की दोस्ती पुलिस में तैनात सविंदर सिंह के साथ हुई थी।

सविंदर और जानवी मजीठा रोड स्थित प्रोफेसर कालोनी में किराये का मकान लेकर रहने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की रात मोबाइल पर जानवी की अपने एक अन्य दोस्त कर्मजीत सिंह के साथ विवाद हो गया था।

इसके बाद जानवी परेशान हो गई और उसे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सविंदर सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात है और घटना के दौरान सविंदर अपनी दोस्त जानवी से कमरे के बाहर सौ रहा था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा तो जानवी का शव पंखे से झूल रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी की धार्मिक परीक्षा पास की

दो छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर: 28 अगस्त: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल ली जाती धार्मिक परीक्षा में सफलता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वा जत्था रवाना हुआ

गढ़शंकर – दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वा जत्था जनवादी महिला सभा की उपप्रधान सुभाष मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर से शाह जहान पुर बार्डर जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट : दवाओं के साथ भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल मशीनें भी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 31 किलो अल्प्राजोलम की टैबलेट बरामद की हैं...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
Translate »
error: Content is protected !!