डीसी आशिका जैन की ओर से पदभार ग्रहण करते ही नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का दौरा

by

नशा पीड़ितों से बातचीत, केंद्र में सुविधाओं में वृद्धि के बारे में चर्चा

नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के किए जाएंगे उपाय

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीसी आशिका जैन ने आज यहां अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का दौरा कर नशा पीड़ितों के इलाज और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र में दी जा रही सुविधाओं में आवश्यक वृद्धि के बारे में विचार किया जा रहा है।

एसएसपी संदीप कुमार मलिक, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर और केंद्र के स्टाफ सहित दौरा करते हुए डीसी आशिका जैन ने नशा पीड़ितों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है ताकि वे स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ितों के इलाज के साथ-साथ उन्हें पूरी तरह से फिट होने के बाद रोजगार के साधन स्थापित करके देने के पहलू पर भी गहनता से विचार कर रहा है ताकि ठीक होने के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उपचाराधीन युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने और समाज से नशे की समस्या के खात्मे के लिए समय-समय पर सुझाव भी लिए जाएंगे, जिन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर से केंद्र की क्षमता और सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए डीसी आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि आने वाले दिनों में खेलों, व्यायाम और कौशल विकास से संबंधित सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में 60 नशा पीड़ितों के इलाज की क्षमता है और वर्तमान में 60 पीड़ितों का ही इलाज चल रहा है और आने वाले दिनों में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने काउंसलिंग की समीक्षा करते हुए कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ठीक होने के बाद अपनी रुचि के अनुसार पीड़ित अपना काम शुरू कर सकते हैं। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे की रोकथाम राज्य सरकार और पुलिस विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है, जिसके तहत नशे को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राज कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. महिमा मिन्हास के अलावा काउंसलर और स्टाफ भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुकानदार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार : 1 पिस्तौल बरामद

फिरोजपुर : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रभारी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की तैयारी : अध्यक्ष बनने की जोर अजमायश में कई दावेदार; किसे मिलेगी जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। शकीद अहमद, हरीश रावत के बाद भूपेश बघेल ऐसे तीसरे नेता...
article-image
पंजाब

ठोके 6 दोपहिया वाहन : पंजाब पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने नशे में धुत होकर : सस्पेंड जांच शुरु

अमृतसर : थाना सदर के अधीन आते बटाला रोड पर पंजाब पुलिस के एक कॉन्‍स्‍टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी कार से करीब छह दोपहिया वाहनों को ठोक दिया। इस घटना...
Translate »
error: Content is protected !!