धर्मशाला में छात्रा मौत मामला : सोमवार को मैडीकल बाेर्ड की रिपोर्ट आने से घटना से उठ सकता है पर्दा

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रैंगिंग और कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में छात्रा के इलाज व मैडीकल हिस्ट्री की जांच को लेकर मैडीकल बोर्ड की रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। मामले में अहम मानी जा रही मैडीकल बोर्ड रिपोर्ट से इस घटना से रहस्य का पर्दा उठ सकता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में छात्रा की मैडीकल हिस्ट्री व इलाज की पद्धति को जानने के लिए फोरैंसिक विज्ञान विभाग के एक्सपर्ट और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित मैडीकल बोर्ड में टांडा मैडीकल कॉलेज के साथ ही एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ को शामिल किया गया है जिनके द्वारा छात्रा की तबीयत बिगड़ने से लेकर विभिन्न अस्पतालों में हुए छात्रा के इलाज से संबंधित रिपोर्टों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद बोर्ड में गठित डाक्टरों द्वारा तैयार की जाने वाली मैडीकल रिपोर्ट में अपनी राय लिखी जाएगी जिससे यह पता चल जाएगा कि यह सारा मामला आने के बाद छात्रा को अस्पतालों में क्या इलाज दिया गया और वास्तव में मौत के क्या कारण रहे जबकि इस मामले में आरएफएसएल से भी बाकी बची डिजिटल रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले के काफी हद तक हल होने की उम्मीद है जबकि छात्रा मौत मामले को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा मामले को लेकर गहन पहलू एकत्रित करने के साथ पूछताछ का दौर जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आठ विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने

अमृतसर। सीआई (काउंटर इंटेलिजेंस) की टीम ने पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल,...
article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरएसएस के मेहनती व कर्मठ नेता थे मोहन सिंह पाहलेवाल : खन्ना

स्वयं सेवक से जिला संघ चालाक बने मोहन सिंह की सेवाओं को सदैव किया जाएगा याद : खन्ना होशियारपुर 28 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आर.ऐस.ऐस. के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!