मैगा वॉकथॉन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करंे संबंधित अधिकारी : DC अमरजीत सिंह

by
उपायुक्त ने मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत हमीरपुर में 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके और जिला को चिट्टा मुक्त बनाया जा सके।
वीरवार को यहां हमीर भवन में मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे और इसमें हजारों लोग भाग लेकर जिला को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह मैगा वॉकथॉन ब्वायज स्कूल के मैदान से शुरू होकर, नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान में समाप्त होगी। उन्होंने आयोजन स्थल और मैगा वॉकथॉन के रूट पर सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों सहित हजारों लोग भाग लेंगे। इसलिए, स्कूल ग्राउंड के सभी गेटों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल और खेल परिसर के शौचालयों में सफाई रहनी चाहिए। आयोजन स्थल पर सभी मरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूरे होने चाहिए। ग्राउंड और पूरे रूट से कूड़े को उठाने के लिए नगर निगम आवश्यक प्रबंध करे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आयोजन स्थल के लिए लेआउट प्लान के साथ-साथ ट्रैफिक एवं पार्किंग, पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट वितरण के लिए भी एक समग्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इस बड़े आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक ढंग से संपन्न करवाया जा सके। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की आवाजाही, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह ने मैगा वॉकथॉन रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला और धर्मशाला के बाद यह तीसरा बड़ा आयोजन होगा। इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियांे और अन्य लोगों के लिए पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और ब्रास बैंड शानदार प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं भरपूर मनोरंजन करेगा।
बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आगामी नवरात्रों में शुरू होगा श्री चिंतपूर्णी मंदिर सौंदर्यीकरण परियोजना का कार्य : मुकेश अग्निहोत्री

करीब 206 करोड़ रुपये की लागत से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण, सभी औपचारिकताएं पूरी रोहित जसवाल। श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य आगामी नवरात्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘गोल्डन अवॉर्ड’ ज़िला चंबा को डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में मिला : DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में प्राप्त किया सम्मान

चंबा, 8 अगस्त : ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का कियानिरीक्षण

ज्वाली 29 अगस्त : उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को ज्वाली प्रवास के दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस...
Translate »
error: Content is protected !!