पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा : किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन कर दी जाम

by

मोगा : अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन व धरना दिया गया। वहीं जालंधर में किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम कर दी है। किसान दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के विरोध के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा गुरदासपुर में एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
मोगा रेलवे ट्रैक पर भी किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसानों की मांग है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले एक्सप्रेस हाई वे के लिए एक्वायर की गई किसानो की जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला। वहीं गुरदासपुर में बुधवार को पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई के चलते भी किसान गुस्से में हैं। जिसके चलते किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए रेल ट्रैक जाम कर दिया है। उनका कहना है कि उनको उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए और दूसरी तरफ उन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने महिला किसान को थप्पड़ मारा। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें अभी मांग ले तो अभी धरना खत्म कर देंगे। उनका मन नहीं करता कि लोग परेशान हो लेकिन धरना उनकी भी मजबूरी है।
वहीं बटाला में किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट किया-श्री हरगोबिंदपुर में किसानों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों पर दमन की बर्बरता ने पंजाबियों को झकझोर कर रख दिया है और किसान विरोधी आप सरकार को दिखाता है। शिरोमणि अकाली दल किसानों पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रिफ्तार पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत : राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले विजिलेंस ने सुबह 3 बजे किया गिरफ्तार

अमलोह – राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में आज मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार : सीबीआई को लेन-देन के मिल गए सबूत

नई  दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को कथित तौर पर करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगने और वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

नालागढ़ : रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका का नाम नेहा झींझरी था, जो पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!