पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

by

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक
एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों की खेती करके भी रोजाना हजारों रुपये की आय प्राप्त की जा सकती है।
प्रदेश सरकार ऐसे प्रगतिशील किसानों को हमेशा प्रोत्साहित करती है और कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करती है। प्रदेश सरकार की इन योजनाओं की मदद से जिला हमीरपुर के भी कई मेहनतकश किसान अपनी पुश्तैनी जमीन से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं तथा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इन्हीं मेहनतकश एवं प्रगतिशील किसानों में से एक हैं भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत मुंडखर के गांव जमली के तरसेम चंद।
लगभग 25 वर्षों तक शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के बाद तरसेम चंद रिटायर हुए तो अपनी लगभग 12 कनाल जमीन पर गेहूं, मक्की और धान जैसी परंपरागत फसलों की खेती के बजाय नकदी फसलें उगाने का निर्णय लिया, ताकि उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम मिल सके।
इसके लिए उन्होंने सबसे पहले पानी का प्रबंध करने का निर्णय लिया और पारंपरिक कुएं की मरम्मत करवाकर उसमें मोटर फिट करवाई। पानी का प्रबंध होने के बाद उन्होंने भिंडी, करेला, खीरा, शिमला मिर्च, घीया, लौकी और कद्दू इत्यादि की फसलें उगाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए खेतों में मल्चिंग शीट बिछाई। इस तकनीक को अपनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी तरसेम चंद का मार्गदर्शन किया। देखते ही देखते तरसेम चंद की जमीन सोना उगलने लगी। अब वह रोजाना 8-9 हजार रुपये की सब्जी स्थानीय बाजारों में पहुंचा रहे हैं। उन्हें घर के पास ही अपनी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
तरसेम चंद ने बताया कि उन्हें कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों की ओर से भी समय-समय मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहा है तथा वह इन विभागों की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। तरसेम चंद ने बताया कि उन्होंने हाल ही 50 प्रतिशत सब्सिडी पर पॉवर टिल्लर भी खरीदा है, जिससे उन्हें खेती करना और भी आसान हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा...
article-image
पंजाब

बसियाला में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया शिलान्यास

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव बसियाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। इस...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 50 नशीली गोलीयों समेत किया काबू

माहिलपुर (नीतू शर्मा ) : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 55 ग्राम नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एसएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!