भालुओं के अवैध शिकार के मामले में तीन अरेस्ट : स्नेरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था भालुओं को मारने के लिए

by

रामपुर : रामपुर के ननखड़ी रेंज के भल्ली में हिमालयन ब्लैक बीयर के अवैध शिकार के मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरओ ननखरी की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच कर भालू की खाल और अन्य अवशेषों को जब्त कर लिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि उन्हें सूचना मिली की कुछ स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार निवासी राजस्थान बताया। उसने पुलिस को बताया कि शिकार किए गए भालू को उसने अपने दोस्त के पास एक नाले में रखा है। आरोपी सुनील कुमार काे मौके पर ले गई।
डीएफओ विकल्प यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दो भालुओं को मारने के लिए स्नेरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था। इसके बाद मौके से भालू के अवशेष भी बरामद हुए हैं। जिसके बाद कानून के प्रावधानों के अनुसार इन्हें बरामद और जब्त किया गया। यह क्षेत्र कोटगढ़ के नारकंडा बीट के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके लिए रेंज कोटगढ़ वन प्रमंडल को जब्त की गई सभी सामग्री सौंप दी गई है।
भालूओं की उम्र 3 से 4 साल : पुलिस ने वन्य जीव की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। भालुओं की उम्र करीब 3 से 4 साल की बताई गई है। संरक्षण अधिनियम, 1972 आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुमारसैन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामपुर वन प्रमंडल की टीम ने छापेमारी के 7 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में ये करके दिखाओ… पेट्रोल 87 रुपये प्रति लीटर से कम हो सकता है ऐसे…. अमित मालवीय का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार की E-20 पॉलिसी के खिलाफ राजधानी में एक कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने सरकार से 3 मांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों को दी सांत्वना

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना...
Translate »
error: Content is protected !!