पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य एवं आम आदमी क्लीनिकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सीमा गर्ग को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

by

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दी बधाई

होशियारपुर, 4 जुलाई :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पूर्ण समर्पण और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने उन्हें “अवार्ड ऑफ ऑनर” तथा “स्टेट लेवल सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. सीमा गर्ग ने जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्यों को हासिल करने तथा 76 आम आदमी क्लीनिकों में 98 प्रतिशत दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के “बेस्ट नोडल ऑफिसर” पुरस्कार से भी नवाजा गया।
सम्मान पत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब ने डॉ. सीमा गर्ग की मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समुदाय के कल्याण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। विभाग ने कहा कि उनकी अथक मेहनत, समर्पण और अनुकरणीय सेवाओं ने पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस उपलब्धि पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने डॉ. सीमा गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सीमा गर्ग भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती रहेंगी।
जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. सीमा गर्ग को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

परीक्षा हॉल में अब कृपाण और मंगलसूत्र की छूट

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में एक अहम और संवेदनशील बदलाव करते हुए स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था परीक्षा में बाधा नहीं बनेगी। राज्य में आयोजित सभी परीक्षाओं में अब सिख...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं : एसडीएम परमप्रीत सिंह

गढ़शंकर l  एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में पैट्रोल पंप व गैस इंजीसीज के मालिकों व सबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक एसडीएम गढ़शंकर परमप्रीत सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक के बाद एसडीएम परमप्रीत सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

एएम नाथ। शिमला : इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो...
Translate »
error: Content is protected !!