पूर्व आप विधायक की इनोवा जब्त : विजिलेंस जांच में फंस सकते हैं आप विधायक संदोहा

by

लैंड स्कैम की करप्शन मनी से खरीदी गई
चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के रोपड़ के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोहा की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी विजिलेंस ब्यूरो ने जब्त कर ली है। यह इनोवा जमीन घोटाले की करप्शन मनी से खरीदी गई बताई जा रही है।विजिलेंस ने पहले ही इसे ब्लैकलिस्ट करवा दिया था। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद अब पूर्व विधायक संदोहा पर विजिलेंस जांच का शिंकजा कसता जा रहा है।
विजिलेंस ने 2 महीने पहले रोपड़ (रूपनगर) में जंगलात विभाग की जमीन कलेक्टर रेट से दस गुना ज्यादा रेट पर बेचने के घोटाला बेनकाब किया था। जांच में पता चला कि पूर्व विधायक संदोहा पिछले एक साल से जिस इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह घोटाले के पैसे से खरीदी गई है। यह कार संदोहा के रिश्तेदार ने खरीदी थी। जिसे वह करीब एक साल से यूज कर रहे थे।
विजिलेंस ब्यूरो ने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि इस घोटाले में नामजद भिंडर ब्रदर्स ने जालंधर की एक महिला के खाते में 2 करोड़ रुपए जमा कराए। महिला ने इसमें से कुछ रकम अपने पति बरिंदर कुमार के खाते में डाल दी। बरिंदर ने 16 अक्टूबर 2020 को एक कार डीलर के अकाउंट में 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए। जिसके बदले इनोवा क्रिस्टा गाड़ी खरीदी गई। कार का रजिस्ट्रेशन गांव घड़ीसपुर के मोहन सिंह के नाम पर हुई। मोहन सिंह पूर्व आप विधायक संदोहा के ससुर हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस...
article-image
पंजाब

तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
article-image
पंजाब

चुनावी ड्यूटी संबंधी डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकर, 11 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब इकाई गढ़शंकर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुखदेव डांसीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं और चुनाव ड्यूटी को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!