5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू : पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

by

चंडीगढ़ | कांग्रेस सरकार दौरान पंजाब के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंदर सिंगला के मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने इस बारे में सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
शुरूआती जांच में विजिलेंस को गड़बड़ी का शक हो रहा है। इसमें कुछ कांन्ट्रेक्टर्स को दरकिनार कर खास लोगों को काम अलॉट किया गया। जिसके बाद संगरूर के डीएसपी लेवल के अफसरों को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस मामले में विजिलेंस ने अब कुछ अफसरों को सम्मन भेजकर तलब किया है।
पंजाब में 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और भारत भूषण आशु करप्शन केस में जेल में हैं। वहीं संगत सिंह गिलजियां जमानत पर चल रहे हैं। इसके अलावा पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ भी शिकायत पहुंची हुई है। वहीं करीब 150 करोड़ के कृषि मशीनरी घोटाले में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर भी सरकार में रडार पर हैं। बसों की बॉडी के मामले में अमरिंदर राजा वड़िंग और ग्रांट बंटवारे में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी भी जांच के घेरे में चल रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

म्हरोवाल में टीबी बीमारी का सर्वे शुरू : हर घर मे किया जाएगा टीबी के प्रति जागरूक…. डॉ रघवीर सिंह।

गढ़शंकर – भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल सर्जन होशियारपुर व सीनियर मेडिकल अफसर पोसी डॉ रघवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी के अधीन पड़ते गांव म्हरोवाल में टीबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री की पकड़ ढीली, बजट अनुमान की बैठकों में भी नहीं पहुंच रहे हैं अधिकारी : जयराम ठाकुर

सरकार का हाल, महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिकारी दे रहे हैं काल्पनिक आंकड़े,  हिमाचल में बनने वाला देश का सबसे बड़ा रोपवे पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धि एएम नाथ। मंडी :  अपने विधान सभा...
article-image
पंजाब

8 मार्च को होली की छुट्टी के चलते बंद रहेंगे जिले के समूह सेवा केंद्र

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 08 मार्च को होली के उपलक्ष्य में जिले के समूह सेवा केंद्रों में छुट्टी रहेगी। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि 08...
Translate »
error: Content is protected !!