पूर्व पंच ने दो बच्चों की मां से किया रेप : महिला से दरिंदगी

by

अबोहर : अबोहर में 2 बच्चों की मां के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर व कल्लरखेडा चौकी के अंतर्गत आते एक गांव की महिला के साथ पूर्व पंच द्वारा करीब एक वर्ष शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता को पुलिस द्वारा मेडीकल के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक सबइंस्पैक्टर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि दो बच्चों की मां आयु करीब 32 साल ने पुलिस को बताया है कि गांव का ही पूर्व पंच पिछले करीब एक साल से उसे डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद 13 जुलाई को भी वह धमकियां देते हुए उसे जबरन अपने साथ गाडी में बैठाकर अपने खेत ले गया और उससे दुष्कर्म किया। जब उसके परिजनों को इस बात का पता चला तो उक्त व्यक्ति उसे गांव के निकट चलती गाडी में से फेंककर फरार हो गया। उसने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे मे बताया तो उसे जान से मार देगा।

इधर परिजन ने इसकी सूचना कल्लरखेडा चौकी में दी। जिस पर पुलिस ने उसे मेडीकल के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ रहेगा उपस्थित

कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पाबंदियों के नए आदेश जारी राजनीतिक एकत्रीकरण पर लगाई पाबंदी, उल्लंघन करने वालों पर डी.एम.ए. व महामारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज होगा...
पंजाब

गल्ती से गल्त दवाई खाने से महिला की मौत

गढ़शंकर। गांव चक्क रौंता में गल्त दवाई खाने से महिला की मौत हो गइ सुखविंदर कौर आयू 29 वर्ष पत्नी जसपाल सिंह निवासी चक्क रौंता ने घर में रखी कोई दवाई गल्ती से खा...
article-image
पंजाब

बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता : वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी का लाभ उठाएं: एक्सियन सुमित धवन

गढ़शंकर,  27 नवंबर: बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ओ.टी.एस. (वन टाइम सैटलमेंट) पॉलिसी के तहत संदेश दिया गया है कि बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
Translate »
error: Content is protected !!