पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ 7 करोड़ 80 लाख की ठगी : पुलिस के मुताबिक दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी ठगी

by

नई दिल्ली ।  दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे 78 साल के नरेश गुजराल के साथ धोखाधड़ी कर दी गई है।  ये पूर्व सांसद और भारत के 12वें प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्र कुमार गुजराल के बेटे हैं।

जिनके साथ एक बड़ा साइबर स्कैम हो गया है. पुलिस ने बताया कि यह धोखाधड़ी 12 जून से 16 जून 2026 के बीच हुआ है जिसमें सात करोड़ 80 लाख

की ठगी की गई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल इस बड़ी धन राशि में से लगभग 4 करोड़ रुपए को फ्रीज कर दिया गया है।

पुलिस ने बयान में कहा कि धोखेबाजों ने नरेश गुजराल की कंपनी को उसके फाइनेंशियल टीम के माध्यम से व्हाट्सएप पर निशाना बनाया. ठगों ने एक नकली अकाउंट का बनाया, जिसमें नरेश गुजराल की प्रोफाइल तस्वीर लगी थी, ताकि उनके रूप में धोखा दिया जा सके. पुलिस के मुताबिक, वह धोखाधड़ी संदेश नरेश के एक भरोसेमंद कर्मचारी को भेजा गया, मैसेज में कहा गया कि अकाउंट में RTGS (रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर दिया जाए।

RTGS के माध्यम से मांगे गए पैसे :  पुलिस ने बताया कि उस कर्मचारी को जिसे पैसों के मामलों में पहुंच थी, उसे इस बात का पता नहीं था कि यह मैसेज नरेश का नहीं है।  पुलिस के पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि बीते 4 से 5 दिनों के बीच RTGS के माध्यम से चार बार अलग-अलग पैसे भेजे गए जो हर बार करोड़ों में थे। पुलिस ने बताया कि पैसे के मामले में यह दिल्ली में सबसे बड़ी धोखाधड़ी का मामला है।

इस बात से अनजान कि संदेश उसके नियोक्ता का नहीं था, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा वित्तीय पहुंच सौंपी गई थी, उन्होंने 12 जून से 16 जून, 2026 के बीच चार अलग-अलग RTGS लेनदेन किए, जो सामूहिक रूप से करोड़ों रुपये के थे. ये पैसे के मामले में दिल्ली की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी में से एक है।

नरेश गुजराल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस ठगी की शिकायत मैंने तुरंत दिल्ली के साइबर एजेंसी को बताई जिन्होंने फौरी कार्रवाई कर ज्यादातर राशि को फ्रीज कर दिया है. और अब इसे निकाला नहीं जा सकता है।

ट्रांसफर से पहले बैंक ने सीएफओं को किया था फोन

नरेश ने कहा कि बैंक ने मेरे चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) को फोन किया था, लेकिन सीएफओ को लगा कि मैंने निर्देश दे दिए हैं इसलिए उन्होंने बैंक से लेनदेन को क्लियर करने और पूरा करने के लिए कहा. पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई कर इसमें शामिल ठगों को पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बिलासपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

उपायुक्त ने लुहणू मैदान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अगुवाई...
article-image
पंजाब

Punjab News : अधिकारी व कर्मचारी 14 जून तक कर सकेंगे तबादलों के लिए आवेदन

चंडीगढ़, 01 जून :  पंजाब सरकार ने राज्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य तबादलों के लिए अब अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अधिकारी और कर्मचारी 14 जून तक आवेदन कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब एवं वंचित वर्गों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी : प्राह्नवी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, 68 लोगों ने लिया भाग

एएम नाथ। चंबा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से ग्राम पंचायत प्राह्नवी में गरीबी उन्मूलन तथा गरीब एवं वंचित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित...
article-image
पंजाब

*युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान : नौजवान सभा रामगढ़ झुंगिया ने नशे और दलालों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर 22 अगस्त :  चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम ने, टीम के निदेशक अचरन सिंह के नेतृत्व में, तर्कशील सोसाइटी के सहयोग से, गाँव रामगढ़ झुंगिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!