पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का चुनाव लड़ने से इनकार… जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री

by
पट्टी से विधायक ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, पत्नी भी जता रही थीं टिकट की दावेदारी; आप पहले ही जस्सा पट्टी को बना चुकी है हलका इंचार्ज

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी के भीतर टिकट और चुनाव लड़ने को लेकर नए घटनाक्रम सामने आने लगे हैं। पट्टी से आप विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी।

भुल्लर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पट्टी हलके के भाई-बहनों की ओर से उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। उनके इस ऐलान के बाद पंजाब की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जेल में बंद हैं भुल्लर, पत्नी भी थीं टिकट की दावेदार

लालजीत सिंह भुल्लर इस समय अमृतसर के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में जेल में बंद हैं। मार्च 2026 में सामने आए इस मामले में रंधावा की मौत से पहले बनाए गए वीडियो और उनकी पत्नी की शिकायत के बाद भुल्लर का नाम सामने आया था। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच भुल्लर की पत्नी सुरिंदरपाल कौर भी पट्टी सीट से पार्टी टिकट की दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, भुल्लर के जेल में होने के बाद आम आदमी पार्टी ने पहलवान जस्सा पट्टी को पट्टी विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त कर दिया था।

टिकट नहीं मिलने की चर्चा के बीच किया ऐलान

भुल्लर के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को पार्टी की आगामी टिकट रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उन्हें इस बार पार्टी से टिकट मिलने की संभावना कम नजर आ रही थी। हालांकि, भुल्लर ने अपनी पोस्ट में चुनाव नहीं लड़ने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद लुधियाना वेस्ट के विधायक एवं मंत्री संजीव अरोड़ा को पहली सूची में उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आप के तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव से पहले आप के भीतर टिकटों और नेताओं के राजनीतिक रुख को लेकर हलचल जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव रौड़ी के विकास हेतु 10 लाख रुपये की ग्रांट का किया ऐलान

गढ़शंकर, 14 जून: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने पैतृक गांव रौड़ी में आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
Translate »
error: Content is protected !!