पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जताया ऐतराज : सॉइल कंजरवेशन के डिविजन ऑफिस को कांग्रेस सरकार द्वारा डि-नोटिफाई करने पर

by

थानाकलां : थानाकलां में खुले सॉइल कंजरवेशन के डिविजन ऑफिस को कांग्रेस सरकार द्वारा डि-नोटिफाई करने पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले को रोल बैक करे। इसके लिए उन्होंने सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ऊना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार इस ऑफिस को बंद न करें, बल्कि रिव्यू करे, लेकिन सरकार ने इसे डि-नोटिफाई क्यों किया। उन्होंने कहा कि डि-नोटिफाई करके रिव्यू करना तर्कसंगत नहीं है। सॉइल कंजरवेशन ऑफिस को पूरी जस्टिफिकेशन के साथ खोला था। यह ऑफिस फंक्शनल है। इसके लिए बकायदा बजट में प्रावधान है। 50 लाख रुपए ऑफिस को बनाने के लिए दिए थे। हम सरकार और विधायकों को 6 माह का समय देते हैं। इन्होंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करके दिखाएं।
उन्होंने ने कहा कि सरकार ने उक्त दफ्तर को डी-नोेटिफाई करके हमें बोलने पर विवश किया है। सरकार अपने निर्णय को रोल बैक करे, नहीं तो भाजपा किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस….नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

च्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। हाल ही में चीन के हवांगझाऊ में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने किया आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन’ विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

ननाहर में ’सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ पालमपुर, 8 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग उनकी राजनीति से ऊब चुके और महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते – प्रियंका गांधी

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘400 पार’ नारे की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पर चर्चा करते थे लेकिन अब उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!