पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए : दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की

by

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए हैं। वह पिछले कई महीनों से अपनी PHD को लेकर विदेश में मौजूद थे। पंजाब लौटने पर उन्होंने राजनीतिक रूप से फिलहाल कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनों चन्नी पर कई गलत फाइलों को पास किए जाने के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने चन्नी से संपर्क नहीं होने की बात भी कही थी। हालांकि चन्नी ने विदेश से ही अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा था कि उनसे चौबीस घंटे में कभी भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उनके पास हर चीज का रिकॉर्ड होने का दावा किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत लौटने के तुरंत बाद दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिले। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। इस दौरान उनके अमेरिका, कनाडा और अन्य जगहों पर होने की बात सामने आई थी। लेकिन अब देश वापसी के बाद उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
मान सरकार द्वारा चन्नी के कार्यकाल के दौरान पास की गई कई फाइलों को रोका गया है। विभिन्न प्रकार के मामले अधर में हैं। चन्नी के लौटने के बाद अब मौजूदा मान सरकार उनसे इन सभी मामलों के संबंध में जवाब मांग सकती है। साथ ही चन्नी के कार्यकाल में जिन किन्हीं योजनाओं को हरी झंडी मिली और आमजन की मांग को पूरा किया गया, उनके संदर्भ में भी पूछताछ की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य …. कुलवंत सिंह पोटन

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक...
article-image
पंजाब

Power Dept Cracks Down on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : Following directives from senior power department officials, strict action is underway against defaulters who fail to pay electricity bills and those indulging in power theft. Department teams are conducting ongoing...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बिलड़ों की पहाड़ियों में नियमो को ताक पर रख हिमाचल में लगे क्रेशरों के लिए बनाया गया अवैध रास्ता : निमिषा मेहता

गढ़शंकर : पंजाब की आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने एक बार फिर से अवैध खनन को लेकर जोरदार हमला करते...
Translate »
error: Content is protected !!