पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की गाड़ी सैलून से जा टकराई कार : चैतन्य शर्मा एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

by

रोहित जसवाल।  गगरेट। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गगरेट में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजीव बिंदल को लाने के लिए गूगलेहड़ जा रहे थे।

घटना गगरेट के गांव टटेहड़ा के पास की है, जहां चैतन्य शर्मा की गाड़ी के आगे एक कार और पीछे एक बाइक चल रही थी। अचानक बाइक सवार ने बीच सड़क में कार के सामने कट मार दिया। बाइक सवार को टक्कर से बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक सैलून से जा टकराई।
             गाड़ी उस समय चैतन्य शर्मा का ड्राइवर चला रहा था। कार में पूर्व विधायक के साथ उनका पीएसओ और एक अन्य साथी भी मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “यह ईश्वर की कृपा है कि हम सभी सकुशल हैं।”
वहीं एक दूसरी खबर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के समीप एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंडी भराड़ी में एक ढाबे के नजदीक एचपी 24बी-6007 नंबर का ट्रक खड़ा था।
इस दौरान चालक अजय कुमार निवासी गवाहन पीओ कोठीपुरा तहसील सदर ने अचानक उसे चला दिया, इसी दौरान एचपी 23ए-8655 नंबर की बाइक पर सवार एक युवक आया, जो ट्रक के साथ टकरा गया और सड़क पर गिर गया। बाइक सवार की पहचान अशीष कुमार पुत्र ब्रह्मदास निवासी पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। यातायात पुलिस थाना भगेड़ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में खिलाड़ियों को खाने में अब मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!