विशेष मतदान केंद्र का DC किरण भड़ाना ने किया निरीक्षण : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

by
एएम नाथ। लाहौल-स्पीति : पंचायत चुनाव-2026 के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित बीडीओ कार्यालय परिसर में स्थापित विशेष मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यह विशेष मतदान केंद्र उन सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्थापित किया गया है, जो पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात होने के कारण अपने मूल मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का बारीकी से अवलोकन किया तथा मतदान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनावी प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने मतदान कर रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुगमता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मतदान केंद्र में प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन (आईडी वेरिफिकेशन), बैलेट पेपर वितरण, मतदान गोपनीयता, बैलेट बॉक्स सुरक्षा, लाइन प्रबंधन तथा मतदान कक्ष की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों, निर्वाचन कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं वॉच एंड वार्ड स्टाफ से बातचीत कर चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुचित हस्तक्षेप अथवा व्यवधान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक मतदाता का मत सुरक्षित एवं गोपनीय रहना चाहिए।
“हर पात्र मतदाता तक मतदान सुविधा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता”
उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि चुनाव ड्यूटी में लगे प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी कठिनाई के मतदान का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, विशेषकर लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जिले में।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बैलेट पेपर, चुनावी सामग्री, वोटर ओरिएंटेशन बोर्ड, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य तकनीकी-प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।
उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से ही जनविश्वास और लोकतांत्रिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।इस अवसर पर एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स,एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान,बीडीओ डॉ विवेक गुलेरिया,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, नायब तहसीलदार शेरसिंह सहित मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ेड़ा और बसाल में इफको ने रोपित किए नीम के पौधे

ऊना- ऊना उपमंडल के गांव बसाल में आज इफको की ओर से नीम के पौधे रोपित किए गए और किसानों को भी पौधारोपण हेतु निशुल्क नीम के पौधे वितरित किए गए। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी...
Translate »
error: Content is protected !!