पूर्व विधायक डोगरा, स्वामी और चौधरी को सदन ने दी श्रद्धांजलि : विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर , सदन के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को तीन पूर्व विधायकों टेक चंद डोगरा , नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर सदन के नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया। टेकचंद डोगरा नाचन से विधायक थे, वहीं दौलत राम चौधरी कांगड़ा से और नारायण सिंह स्वामी घुमारवीं से विधायक थे।
मुख्यमंत्री ने इन तीनों पूर्व विधायकों के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की प्रार्थना की। उन्होंने टेक चंद डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका स्वभाव बेहद शालीनता वाला था और वे तथ्यों के साथ मुद्दे उठाते थे।

उन्होंने कहा कि नारायण सिंह स्वामी की समाज कल्याण में विशेष रूचि थी और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। दौलत राम चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के खिताब से नवाजा गया था और वे समाज कल्याण में हमेशा आगे रहते थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शोकोद्गार में हिस्सा लिया और तीनों पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे तीनों पूर्व सदस्यों के निधन पर दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने राज्य में आपदा में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जताई और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शोकोद्गार में हिस्सा लिया और कहा कि तीनों पूर्व विधायक मृदुभाषी थे और रहन-सहन साधारण था और उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से इस दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने भारी बारिश में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और शोकग्रस्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने शोकोद्गार में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये तीनों जमीन से जुड़े नेता थे और सादगी भरा जीवन इनका रहा है। उन्होंने तीनों विधायकों को श्रद्धांजलि दी। नाचन के विधायक विनोद कुमार , विधायक रणधीर शर्मा , चंद्रशेखर, राकेश जम्वाल ने भी शोकोद्गार में हिस्सा लिया और तीनों पूर्व विधायकों के निधन पर शोक जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.एस.आई.सी. हिमाचल प्रदेश को रनर अप ट्रॉफी अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच का बद्दी में उद्योगपतियों ने किया समानित

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : ई.एस.आई.सी हिमाचल प्रदेश को बेहतर सेवाओं के लिए छोटे राज्यों में रनर अप ट्रॉफी मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक ई.एस.आई.सी कर्नल मनजीत कटोच का बद्दी के उद्योगपतियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति के अनुरूप रॉयल्टी का मामला उठाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर...
Translate »
error: Content is protected !!