पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा 7 मतों से हारे : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर डॉ. जंग बहादर सिंह राय बने खालसा कालेज माहिलपुर की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल के के प्रधान

by

माहिलपुर : शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा को 7 मतों से मात देकर एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादर सिंह राय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल के प्रधान बने ।
श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में सिख शिक्षण संस्थान की सिख एजुकेशनल कॉउंसिल
के 10 सदस्यों व 37 मैनेजिंग कमेटी सदस्यों का चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि 340 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में संस्थान की प्रधान पद के उम्मीदवार डॉ जंग बहादुर सिंह को 77 व पूर्व विधायक व संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा को 70 मत हासिल हुए, जबकि 2 मत रद्द हुए। सीनियर मीत प्रधान पद के लिए गुरप्रीत सिंह बैंस को 83 व परमवीर सिंह को 63 मत हासिल हुए और 3 मत रद्द किए गए। महा सचिव के लिए प्रो अपिंदर सिंह को 73 व गुरिंदर सिंह बैस को 72 मत हासिल हुए जबकि 4 मत रद्द किए गए। सीनियर सचिव के लिए सुरिंदर पाल को 78 व प्रो कमल को 63 मत हासिल हुए जबकि 8 मत रद्द किये गए। सीनियर कैशियर के लिए सोहन सिंह लाली को 78 व प्रो अजीत सिंह को 65 मत हासिल हुए जबकि 6 मत रद्द किए गए। उन्होंने बताया कि बाकी पदों के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवारों ने ही कागज पेश किए थे जिसके चलते इंदरजीत सिंह भारटा को मैनेजर, वीरेंद्र कुमार शर्मा को कैशियर, अमरदीप सिंह बैस को उपप्रधान, कुलविंदर सिंह बैस को सचिव, गुरमीत सिंह गिल को सहायक मैनेजर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 37 मैनेजिंग कमेटी सदस्यों का चुनाव नवनिर्वाचित कमेटी करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाजसेवी विनय कुमार की स्वर्गीय माता शशि कांता की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग व रस् पगड़ी कल 9 मई को

गढ़शंकर : समाज सेवी व विभिन्न संगठनों से जुडे विनय कुमार जी के माता स्वर्गीय माता श्रीमति शशी कांता जी की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर वासियों को ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान

होशियारपुर, 11 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला वासियों को वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान में सार्थक योगदान डालने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया है। डिप्टी कमिश्नर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पायलट सहित 7 लोगों की मौत : केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की...
article-image
पंजाब

अज्ञात चोरों ने ग्राम सुविध सेंटर की दीवार तोड़ी : 7 हजार की नकदी व लाखों का सामान चुराया

बाहोवाल : अड्डा बाहोवाल में अज्ञात चोरों ने ग्राम सुविधा सेंटर की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर से सात हजार की नकदी व लाखो रूपए का कीमती सामान चुरा लिया जानकारी मुताबिक संदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!